पुलिस को लगा महिला है... बहन का नाइटसूट पहनकर सिक्योरिटी गार्ड ने की चोरी, फिर कैसे हुआ पर्दाफाश?

हैदराबाद में एक सिक्योरिटी गार्ड ने पुलिस को चकमा देने के लिए चोरी का एक ऐसा प्लान बनाया, जो अब हर तरफ चर्चा में है। गार्ड ने बहन की नाइटी पहनकर चोरी की घटना को अंजाम दिया।

Hyderabad security guard

Security guard robbed mobile shop: हैदराबाद से चोरी का एक ऐसा अनोखा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। यहां एक सिक्योरिटी गार्ड ने बड़े ही अलग अंदाज में चोरी की घटना को अंजाम दिया।

बहन का नाइट सूट पहनकर चोरी
मामला है हैदराबाद के सिकंदराबाद का, जहां सिक्योरिटी गार्ड ने बहन की नाइट ड्रेस पहनकर चोरी की। घटना 28 मई की है, जब बहन की नाइट ड्रेस पहनकर सिक्योरिटी गार्ड मोबाइल स्टोर पर पहुंचा और वहां से 8 लाख रुपये के फोन और टेबलेट चुरा दिए।

महिला की तलाश में जुटी पुलिस
जब पुलिस को पूरे मामले की जानकारी हुई, तो महिला की खोजबीन होने लगी। पुलिस हर तरफ महिला को खोजने की कोशिश कर रही थी। तब जाकर कहीं पता चला कि चोर कोई महिला नहीं, बल्कि 28 वर्षीय सुरक्षाकर्मी है। मनकला याकैया नाम के इस सिक्योरिटी गार्ड के घर से चोरी का सामान बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने आईपीसी की धारा 457 और 380 के तहत मामला दर्ज कर लिया।

मोबाइल शॉप से उड़ाया कीमती सामान
बताते चलें कि पुलिस को गुमराह करने के लिए याकैया ने बहन की नाइट ड्रेस पहनी और मोबाइल स्टोर पर जा पहुंचा। स्टोर में घुसने के लिए उसने शटर और बगल की दीवार ही तोड़ डाली। इसके बाद दुकान से उसने 8.28 लाख रुपये का कीमती फोन और अलग-अलग टेबलेट्स उड़ा दिए।

सोच-समझकर बनाया प्लान
जब पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हुआ और पुलिस को इसकी जानकारी हुई, तो पहले लगा कि महिला है। इसके साथ ही पुलिस चोर महिला की छानबीन करने लगी। पता लगाने लगी कि आखिर ये महिला है कौन? क्योंकि सिक्योरिटी गार्ड ने चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए न सिर्फ बहन की नाइटी पहनी थी, बल्कि अपने चेहरे को भी ढका हुआ था। उसने काफी सोच-समझकर प्लान बनाया और चोरी की इस घटना को अंजाम दिया।

क्या बोले पुलिस अफसर?
मामले को लेकर महाकाली डिवीजन के सहायक पुलिस आयुक्त बी रमेश ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संदिग्ध ने स्टोर की लाइट को बंद कर दिया था। इससे मालूम पड़ता है कि उसे स्टोर के बारे में जानकारी थी। इसके बाद गार्ड्स और कॉम्प्लेक्स के अन्य कर्मियों से पूछताछ हुई तो मामले का खुलासा हुआ।

Recommended Video

      Rajasthan: Ajmer में देर रात ATM मशीन उखाड़ ले गए शातिर चोर, देखें Video | वनइंडिया हिंदी #Shorts

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+