स्कूल ने बिलबोर्ड पर लगाई नर्सरी, एलकेजी के टॉपर्स की तस्वीर, इंटरनेट पर आलोचना
हैदराबाद। हम सभी ये बात अच्छे से जानते हैं कि स्कूलों में बच्चों को कितनी अधिक प्रतियोगिता का सामना करना पड़ता है। अपनी बुद्धिमत्ता को सिद्ध करने के लिए बच्चे कक्षा में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान तक हासिल करते हैं। भारतीय स्कूलों में बच्चों के लिए प्रतियोगिता बेहद कम उम्र से ही शुरू हो जाती है।

हैरानी तो तब होती है जब प्लेहाउस और नर्सरी जैसी कक्षाओं में भी अच्छे अंक ना लाने पर बच्चे को डांटा जाता है। यही कारण है कि बच्चे बेहद कम उम्र में ही पढ़ाई के तनाव से घिर जाते हैं।
लेकिन हैदराबाद का एक स्कूल इन बातों को एक नए स्तर पर ही ले गया है। इस स्कूल के बाहर एक बोर्ड लगा हुआ है, जिसपर नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी और पहली कक्षा में टॉप करने वाले बच्चों की तस्वीरें लगी हुई हैं।
इस तस्वीर को ट्विटर यूजर क्रिश याधु ने शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, नर्सरी टॉपर्स! किसलिए? कौन तेजी से दूध पी रहा है?'
Nursery toppers...! 🤦♂️
For what...Who’s drinking milk fast..? pic.twitter.com/dNkifWmrHZ
— Krrissh Yadhu (@KrrisshYadhu) September 27, 2019
सोशल मीडिया पर इस स्कूल की काफी आलोचना हो रही है। एक यूजर का कहना है कि ऐसा करके बच्चों का बचपन खत्म किया जा रहा है। एक अन्य यूजर का कहना है कि इससे बच्चे अभी से तनाव में आ जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications