Hyderabad News: ₹1.5 लाख करोड़ खर्च कर बनेगा 'न्यू हैदराबाद', दुनिया के टॉप 10 सिटी में होगा शामिल

Hyderabad News: तेलंगाना सरकार ने हैदराबाद को वैश्विक स्तर का आधुनिक महानगर बनाने के लिए करीब ₹1.5 लाख करोड़ रुपये का मेगा मास्टरप्लान तैयार किया है। इस योजना के तहत शहर के बुनियादी ढांचे, ट्रैफिक सिस्टम और रिहायशी इलाकों की तस्वीर पूरी तरह बदलने वाली है। सरकार का लक्ष्य है कि आने वाले कुछ वर्षों में हैदराबाद को निवेश, पर्यटन और जीवनस्तर के लिहाज से देश के सबसे आकर्षक शहरों में शामिल किया जाए।

सबसे बड़ा प्रोजेक्ट मूसी रिवरफ्रंट डेवलपमेंट है। लंदन की टेम्स नदी की तर्ज पर मूसी नदी के किनारे वॉटर-फ्रंट पार्क, चेक डैम, वॉटर फाउंटेन और वॉकिंग ट्रैक बनाए जाएंगे। इससे न सिर्फ शहर की खूबसूरती बढ़ेगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन को भी मजबूती मिलेगी।

Hyderabad News

Hyderabad News: रिंग रोड से लेकर स्काईवॉक तक का काम

- हैदराबाद शहर की अहम परियोजना रीजनल रिंग रोड (RRR) है। लगभग 340 किलोमीटर लंबी यह सड़क हैदराबाद के बाहरी इलाकों को आपस में जोड़ेगी।

- बजट 2026 के बाद इसके उत्तरी हिस्से का काम तेज हो गया है। इस रोड से लॉजिस्टिक्स, इंडस्ट्रियल कॉरिडोर और नए रिहायशी हब विकसित होंगे, जिससे शहर का संतुलित विस्तार संभव होगा।

- ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए कई स्काईवे और एलिवेटेड कॉरिडोर भी बनाए जा रहे हैं। उप्पल से नरामपल्ली तक नए फ्लाईओवर और मेहदीपट्टनम जैसे व्यस्त इलाकों में एलिवेटेड रोड से सफर आसान होगा।

Musi Riverfront से बदलेगी शहर की सूरत

हैदराबाद शहर के मेगा मेकओवर प्रोजेक्ट में मूसी रिवरफ्रंट को अहम माना जा रहा है। यह रिवरफ्रंट शहर आने वाले सैलानियों के लिए भी खास आकर्षण रहेगा। सरकार की योजना लंदन के टेम्स नदी की तरह आकर्षक रिवर फ्रंट तैयार करने की है। सरकार का कहना है कि इन प्रोजेक्ट्स के पूरे होते ही हैदराबाद में यात्रा का समय 30 से 40 फीसदी तक घट जाएगा।

सिटी प्लानर्स का मानना है कि यह मास्टरप्लान रियल एस्टेट, रोजगार और स्टार्टअप इकोसिस्टम को नई रफ्तार देगा। न्यू हैदराबाद की यह योजना शहर को आईटी सिटी के साथ ही विश्वस्तरीय महानगर बनाने की दिशा में बड़ा कदम साबित होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+