Hyderabad Flood: दिहाड़ी मजदूर ने बाढ़ राहत में दिये 600 रुपये, डिप्टी सीएम का रिस्पॉन्स जीत लेगा दिल

Hyderabad Flood: हाल ही में आंध्र प्रदेश भारी बारिश और बाढ़ की चपेट में आ गया है। खासकर विजयवाड़ा में बाढ़ से ऐसा हाल बेहाल हुआ कि लोग बेघर होने पर मजबूर हो गए। ऐसे में राज्य की स्थिति और बाढ़ से हुए नुकसान को देखते हुए न सिर्फ फिल्मी बल्कि राजनीतिक हस्तियां भी मुख्यमंत्री राहत कोष में अपना योगदान दे रहे हैं।

इसी कड़ी में एक मजदूर ने हाल ही में 600 रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष में दिये थे। एक शख्स ने सोशल मीडिया पर इस दिहाड़ी मजदूर द्वारा दिये पैसों का खुलासा किया था। उसने लिखा कि आज मैं काम से कमाए 600 रुपये विजयवाडा बाढ़ पीड़ितों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में भेज रहा हूं।

Hyderabad Floods

डिप्टी CM को बताया प्रेरणा
दिहाड़ी मजदूर ने डिप्टी सीएम पवन कल्याण को अपनी प्रेरणा बताया। गोदावर्ति सुब्रमण्यम नाम के एक शख्स ने कहा कि जिन्होंने संघर्ष किया है केवल वे ही जानते हैं कि कठिनाई क्या है और उन्होंने कहा कि उन्होंने पवन कल्याण को उदाहरण के रूप में लिया और बाढ़ पीड़ितों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 600 रुपये भेजे।

डिप्टी सीएम पवन कल्याण का रिएक्शन
इस ट्वीट पर डिप्टी सीएमओ कार्यालय ने भी रिएक्शन दिया। पवन कल्याण ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए अपनी एक दिन की कमाई दान करने के लिए दिहाड़ी मजदूर को दिल से धन्यवाद दिया। पवन कल्याण ने कहा कि प्रतिदिन अपनी मेहनत की कमाई से बाढ़ पीड़ितों की मदद करने का आपका विचार प्रेरणादायक है।

अपनी मेहनत से अर्जित दैनिक कठिनाइयों से बाढ़ पीड़ितों की मदद करने का आपका विचार प्रेरणादायक है। यह उन लोगों के लिए प्रेरणा है जो ये सोचने में झिझकते हैं कि हर रुपया जरूरतमंदों के लिए एक उदार दान के बराबर है। जनता की समस्याओं के लिए निस्वार्थ भाव से सोचने वाले मुख्यमंत्री।

आपके 600 रुपये जो आप दिल से दे रहे हैं, बहुत कीमती हैं: पवन कल्याण
उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों को पूरे दिल से दिया गया हर रुपया मूल्यवान है। उन्होंने कहा, ये उन लोगों के लिए प्रेरणा है जो छोटा होने के कारण झिझकते हैं। पवन कल्याण ने कहा कि लोगों की समस्याओं के बारे में निस्वार्थ भाव से सोचने के लिए सुब्रमण्यम ने मुख्यमंत्री राहत कोष में जो 600 रुपये दान किए हैं, वो बहुत मूल्यवान हैं।

मदद करने वाला दिल होना जरूरी है
वरदा ने दिहाड़ी मजदूर की मदद के लिए जवाब दिया। फिलहाल ये ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस पोस्ट के जरिए सभी को ये समझ आ जाएगा कि मदद छोटी या बड़ी नहीं होती, मदद करने वाला दिल होना जरूरी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+