भगवान वेंकटेश्वर के भक्त ने किया 'महादान', भेंट किए 1 करोड़ रुपए
हैदराबाद: तिरुमाला तिरुपति देवस्थानंस विद्यादान ट्रस्ट को एक भक्त ने 1 करोड़ रु दान कर दिये। भगवान वेंकटेश्वर के भक्त करुणाकर रेड्डी ने 1,00,00,116 रु दान किया। करुणाकर रेड्डी एक बिजनेसमैन है। रेड्डी मंदिर में अपने परिवार के सदस्यों के साथ दर्शन करने पहुंचे थे जहां उन्होंने तिरुमाला तिरुपति देवस्थानंस विद्यादान ट्रस्ट के जॉइंट सेक्रेटरी केएस श्रीनिवास राजू को 1 करोड़ रु का चेक प्रदान किया।

समयम तेलुगू की खबरों के अनुसार, पिछले सप्ताह आरएस ब्रदर्स शोरूम के चेयरमैन वेंकटेश्वरलू ने 160 करोड़ का दान किया था। उन्होंने इस धन का उपयोग श्रीबालाजी आरोग्यप्रसादिनी योजना के लिए करने का अनुरोध किया था। उन्होंने जॉइंट सेक्रेटरी केएस श्रीनिवास राजू को 160 की डीडी प्रदान की थी।
बता दें कि तिरुमाला ने अभी हाल ही में कतार में लगकर दर्शन करने के बेहतर इंतजाम किये हैं। इसके पहले की व्यवस्था के कारण लोगों को दिक्कत होती थी और भीतरी संपांगी प्रकरम में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। महाद्वारम से कतारों की संख्या में भी बदलाव किया गया है।
ये भी पढ़ें: ब्यास नदी में प्रदूषण को लेकर एनजीटी का पंजाब और राजस्थान सरकार को नोटिस












Click it and Unblock the Notifications