ब्यास नदी में प्रदूषण को लेकर एनजीटी का पंजाब और राजस्थान सरकार को नोटिस

नई दिल्ली। ब्‍यास नदी को प्रदूषित करने मामले में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने सख्ती दिखाई है। नदी में चीनी मिल का शीरा डाले जाने और पंजाब में नदियों के प्रदूषण को लेकर एनजीटी के प्रमुख डॉ जस्टिस जावेद रहीम ने ब्यास व सतलुज सहित पंजाब के विभिन्न नदी-नालों में प्रदूषित व जहरीले पानी के मामले पर केंद्र सरकार के जल संसाधन मंत्रालय, पंजाब सरकार, राजस्थान सरकार, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया है।

NGT issue notice over pollution in Beas river punjab

एनजीटी ने दो सुगर मिल्स को भी नोटिस जारी किया है। एनजीटी ने गुरुवार को केंद्रीय और पंजाब प्रदूषण नियंत्रण को नदियों से तीन-तीन सैंपल लेकर छह हफ्ते के भीतर अपनी रिपोर्ट देने को कहा है। इस मामले की अगली सुनवाई एनजीटी 17 जुलाई को करेगा।

पंजाब की ब्यास नदी में शुगर मिल का जहरीला शीरा डालने के बाद नदियों एवं नहरों का पानी प्रदूषित करने के मामले पर ट्रिब्यूनल ने गुरुवार सुबह 10:30 बजे से सुनवाई की। केंद्र, पंजाब और राजस्थान सरकार के साथ साथ लुधियाना एवं जालंधर नगरपरिषद प्रशासन को भी तलब किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+