AIMIM नेता की हैदराबाद में दिनदहाड़े सड़क पर चाकुओं से गोदकर हत्या

AIMIM नेता की हैदराबाद में दिनदहाड़े सड़क पर चाकुओं से गोदकर हत्या

हैदराबाद। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के स्थानीय नेता की गुरुवार को हैदराबाद में हत्या कर दी गई। मृतक नेता की पहचान 40 साल के असद खान के रूप में हुई है। गुरुवार को असद वाट्टापल्ली क्षेत्र में बाइक से जा रहे थे। इसी दौरानसड़क पर उनको कुछ अज्ञात हमलावरों ने रोक लिया और धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए। असद हैदराबाद में प्रभाव रखने वाली राजनीतिक पार्टी एआईएमआईएम से ताल्कुक रखते थे।

hyderabad AIMIM leader Asad Khan hacked to death on road in Vattapally

स्थानीय लोगों के मुताबिक, वाट्टापल्ली के शास्त्रीपुरम में पब्लिक हॉल के पास ये वारदात हुई है। यहां अचानक ही असद खान पर हमला किया गया। घटना का पता चलने पर असद को उनके करीबी उस्मानिया हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया है। लोगों का कहना है कि मौके पर ही असद की मौत हो गई थी।

बदला लेने के लिए की गई हत्या!

पुलिस का कहना है कि मामले में जांच शुरू कर दी गई है और हमलावरों की पहचान की कोशिश की जा रही है। पुलिस का मानना है कि हो सकता है बदला लेने की लिए ये हत्या की गई हो क्योंकि असद खान क आपराधिक इतिहास रहा है, असद खान मर्डर के मामले में जेल भी जा चुका था।

पश्चिम बंगाल: नंदीग्राम में सुवेंदु अधिकारी के काफिले में शामिल मीडिया की गाड़ियों पर हमला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+