नौकरी दिलाने के नाम पर पति-पत्नी ने 65 को ठगा, थमा गए बैंक का फर्जी जॉब लेटर

गुरुग्राम। हरियाणा के गुरुग्राम में एक दपंती ने फिल्मी अंदाज में 64 लोगों से लाखों रुपए ठग लिए। दंपति ने युवकों से रुपए लेकर एचडीएफसी बैंक का जॉब लेटर भी दे दिया। जिसमें कुछ समय बाद नौकरी ज्वाइन कर लेने की बात कही गई थी। लेटर में ज्वाइनिंग की तारीख पर जब ये लोग बैंक में पहुंचे तो बैंककर्मियों ने कोई वैकेंसी निकाले जाने से ही इनकार कर दिया। साथ ही जॉब लेटर भी अपने यहां का नहीं होने की बात कही। इसके बाद दंपती के फर्जीवाड़े की बात लोगों को समझ आई।

husband wife duped 65 people name of bank job in haryana

बैंक के नौकरी देने से मना करने और जॉब लेटर को फर्जी बताने के बाद लोग पति-पत्नी के पास पहुंचे तो दोनों फरार थे। इसके बाद लोग पुलिस थाने पहुंचे और पति-पत्नी सहित तीन के खिलाफ केस दर्ज कराया। केस दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

इन लोगों से सिक्यॉरिटी मनी के तौर पर 25 से 30 हजार रुपए लिए गए थे। इस पूरे मामले में मास्टर माइंड रोहित कुमार और उसकी पत्नी कोमल कुशवाह है। दोनों दिल्ली के समसपुर के रहने वाले हैं जबकि उनका एक साथी विशाल पांडे है, जो यूपी के गाजियाबाद का रहने वाला है।

गोल्फ कोर्स रोड स्थित एचडीएफसी बैंक के भारती सोनी ने सेक्टर 53 थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मार्च 2017 से गुड़गांव के अलावा दिल्ली और एनसीआर में बैंकों में युवक-युवतियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ जो लगातार जारी रहा।किसी ने इनको फर्जी नियुक्ति पत्र दिए थे। ये ज्यादा हुआ तो बैंक की ओर से पुलिस में शिकायत दी गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+