VIDEO: कश्मीरी युवक के निशाने पर आए अलगाववादी नेताओं, गिलानी पर लगाया दोहरा रवैया अपनाने का आरोप
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में अब लोगों ने अलगाववादियों के खिलाफ आवाज उठानी शुरु कर दी है। नौहट्टा में शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन के दौरान सीआरपीएफ के वाहन पर कश्मीरी युवकों द्वारा पत्थरबाजी की गई। इस दौरान कैसर अहमद नाम का एक पत्थरबाज युवक सीआरपीएफ वाहन के नीचे आ गया। गंभीर रुप से घायल कैसर को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जिसके बाद युवक की मौत हो गई थी।

सीआरपीएफ की जीप की नीचे आने वाले पत्थरबाज के परिवार के एक सदस्य ने हुर्रियत नेता सईद अली गिलानी पर युवाओं की मौत पर राजनीति करने का आरोप लगाया। हुर्रियत नेताओं की बैठक का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें यह सदस्य गिलानी पर कई गंभीर आरोप लगा रहा है। उसने हुर्रियत नेताओं की निंदा की और गिलानी पर पाखंडी होने का आरोप लगाया।
गुस्साए युवक ने कहा कि, गिलानी ने शब्बीर शाह की बेटी डीपीएस की छात्रा समा शब्बीर को रोल मॉडल बताया था। मैं उन्हें बधाई देता हूं वे यूथ के लिए, स्टूडेंट के लिए रोल मॉडल हैं। साथ ही उसने कहा- एक समय था मैं भी इस गिलानी साहब के साथ था। गिलानी साहब कहते थे आप अपने बच्चों को किसी मिशनरी स्कूल में मत भेजो।
गुस्साए युवक ने अपने नेताओं से सवाल किया, जो बंदा शहादत के बाद एक घंटे में सुपूर्द ए खाक होना चाहिए। उसका शव सड़क पर नुमाइश के लिए रखा गया। कैसर जिसे ये नहीं पता शहादत होता क्या है? ऐसे होते हैं आपके बच्चे। सिर्फ नारेबाजी होती है। युवक वीडियो में बोलता दिख रहा है कि , ऐसे लाखों लोग हैं जो अब हुर्रियत के नाम से डरते हैं।












Click it and Unblock the Notifications