बिहार: RMRI में शुरू होगा कोरोना वैक्सीन 'Covishield' का परीक्षण, भर्ती होने की जरूरत नहीं
नई दिल्ली। कोरोना से बचाव के लिए ऑक्सफोर्ड की ईजाद वैक्सीन कोविशील्ड के ह्यूमन ट्रायल के लिए पटना स्थित आरएमआरआई को अनुमति मिल गई है। ट्रायल 2 या 3 दिनों में शुरू हो जाएगा। पटना को 160 लोगों पर ट्रायल करने का लक्ष्य दिया गया है। आपको बता दें कि आईसीएमआर ने वैक्सीन के ट्रायल के लिए पीजीआई समेत 17 सेटरों में ट्रायल किया जाएगा। इन सेंटरों में दिल्ली एम्स, पुणे एबीजे मेडिकल कॉलेज, पटना में राजेंद्र मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (आरएमआरआईएमएस), जोधपुर में एम्स, गोरखपुर में नेहरू अस्पताल, विशाखापतनम में आंध्र मेडिकल कॉलेज और मैसूर में जेएसएस एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च भी शामिल हैं।
Recommended Video

आईसीएमआर के मुताबिक यह अध्ययन ओपीडी के आधार पर होगा यानि परीक्षण कराने आये प्रतिभागियों को भर्ती होने की आवश्यकता नहीं होगी। पहले और 29वें दिन 0.5 एमएल इंजेक्शन का डोज दिया जाएगा और वैक्सिन लेनेवाले लोगों पर अध्ययन के लिए 6 माह तक निगरानी रखी जायेगी। बता दें कि इस वक्त भारत मे 3 वैक्सिन डेवलप किये जा रहे हैं। जिनका परीक्षण जारी है उनमें भारत बायोटेक इंटरनेशनल, जाइड्स कैडिला और सीरम इंस्टीच्यूट ऑफ इंडिया शामिल है।
माना जा रहा है सब कुछ ठीक रहा तो साल के अंत तक भारत में कोरोना वैक्सिन का ईजाद कर लिया जाएगा और कोरोना पर काबू पाने में भारत सबसे बेहतर स्थिति वाला देश होगा। आरएमआरआई के निदेशक डॉ पीके दास ने खुशी जताते हुए कहा कि बिहार के लिए बड़ी बात है कि 17 संस्थानों में बिहार में भी परीक्षण हो सकेगा।












Click it and Unblock the Notifications