Jamia के छात्रों के समर्थन में उतरीं ये अभिनेत्री, बोलीं-कुल्हाड़ी लेकर इन स्टूडेंट्स को काटना क्यों नहीं शुरू कर देते?

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देशभर में छात्र सड़कों पर उतर गए हैं, विपक्षी पार्टियां भी इस कानून का विरोध कर रही हैं, कानून के विरोध में दिल्ली के जामिया नगर क्षेत्र में जो हिंसा हुई और पुलिस की कार्रवाई हुई, उसके विरोध में देश की कई यूनिवर्सिटी प्रदर्शन कर रही हैं, देश में कुल 22 बड़े कैंपस हैं, जहां पर विरोध प्रदर्शन जारी है, जामिया हिंसा को लेकर आज सर्वोच्च अदालत में भी सुनवाई हो सकती है।

हुमा ने किया तीखा सवाल

हुमा ने किया तीखा सवाल

तो वहीं जामिया विवि के छात्रों के सपोर्ट में अब बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी भी उतरी हैं, उन्होंने ट्वीट कर पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से सवाल किया है।

हुमा कुरैशी ने किया ये Tweet

अपने बेबाक बयानों के लिए हमेशा चर्चित रहने वाली हुमा ने Tweet किया है कि 'यह असत्य है, हम धर्मनिरपेक्ष लोकतंत्र हैं, छात्रों के साथ व्यवहार में पुलिस ने जो हिंसा दिखाई है, वह भयानक है, नागरिकों को शांतिपूर्वक विरोध करने का अधिकार है, पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह क्या अब यह भी विकल्प नहीं बचा है?'

हुमा का Tweet हुआ वायरल

हुमा का Tweet हुआ वायरल

हुमा ने पुलिस की कार्रवाई पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए तंज भरे लहजे में कहा है, 'आप कुल्हाड़ी लेकर इन छात्रों को काटना क्यों नहीं शुरू कर देते? आपका जमीर बचा है या मर चुका है?, हुमा का ट्वीट इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, कुछ लोग हुमा की बात को सही ठहरा रहे हैं तो कुछ लोग हुमा की बातों से इत्फाक नहीं रखते हैं।

दिल्ली पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया

फिलहाल आपको बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में हुए हिंसक प्रदर्शन के मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। दिल्ली पुलिस ने 15 दिसंबर के हिंसक प्रदर्शन के मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि किसी भी छात्र को गिरफ्तार नहीं किया है और जिनको गिरफ्तार किया गया है, उनका आपराधिक रिकॉर्ड रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+