यूपी विधानसभा के सत्र के पहले दिन विपक्ष ने सरकार को जमकर घेरा

सदन में विपक्ष ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

लखनऊ। अखिलेश यादव ने आज सदन विधानसभा में अपना अनुपूरक बजट पेश किया लेकिन विपक्ष के भारी हंगामे के चलते सदन की कार्रवाई को स्थगित कर दिया। सदन में विपक्ष ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

बसपा नेता गयाचरण दिनकर ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था का राज पूरी तरह से खत्म हो चुका है। प्रदेश में बढ़ रहे अपराध पर गयाचरण ने कहा कि यूपी में महिलाओं के खिलाफ अपराध में बढ़ोत्तरी हुई है, उन्होंनें कहा कि लगातार बढ़ रहे अपराध पर सरकार किसी भी तरह का कदम नहीं उठा रही है।

up assembly

वहीं नसीमुद्दीन सिद्दिकी ने कहा कि सपा सरकार कानून-व्यवस्था को लेकर किसी भी तरह की चर्चा से भाग रही है। वह कानून व्यवस्था को लेकर किसी भी तरह का सख्त कदम नहीं उठा रही है ।

आपको बता दें कि आज अखिलेश यादव ने सदन में 1683 करोड़ रूपए का अनुपूरक बजट पेश किया, इसके साथ ही उन्होंने 1 लाख 845 करोड़ रुपए का अंतरिम बजट भी सदन में रखा, यह बजट अप्रैल 2017 तक के लिए रखा गया है।

बसपा के साथ भाजपा ने भी सदन में सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा विधायकों ने बुलंदशहर गैंगरेप मामले में जमकर हमला बोलते हुए आजम खान को घेरा। भाजपा नेता सुरेश खन्ना ने कहा कि आजम खान को सत्ता में रहने का अधिकार नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+