अंबाला में तड़के कड़ाके की ठंड में भारत जोड़ो यात्रा में जुटी भारी भीड़, हैरान कर देगा ये Video

हांड कपाती ठंड में मंगलवार को भोर में जब अंबाला राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पहुंची तो हजारों की संख्‍या में कांग्रेसी पहुंचे। कांग्रेस की इस यात्रा में जुड़ने के लिए बड़ी संख्‍या में लोग जुटे। इसका वीडियो वायरल हुआ।

bharatjodo yatra

Bharat jodo yatra:राहुल गांधी के प्रतिनिधित्‍व में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार को हरियाणा के अंबाला में प्रवेश की। हांड कपाती ठंड में सुबह जब चारों ओर कोहरे की धुंध छाई हुई थी उस समय अंबाला पहुंची इस यात्रा में कांग्रेसियों का जोश देखते ही बन रहा था। लोग जब अपने घर में बिस्‍तर से निकनले से भी डरते हैं उस समय भोर में बड़ी संख्‍या में लोग इस यात्रा में शामिल होने के लिए जुटे। अंबाला में भारत जोड़ो यात्रा की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिसमें हजारों की संख्‍या में कार्यकर्ता अंबाला में नजर आ रहे है। वहीं हजारों की भीड़ में राहुल गांधी टी शर्ट में नजर आ रहे हैं।

भारत जोड़ो यात्रा हर‍ियाणा के बाद मंगलवार की दोपहर पंजाब में एंट्री कर चुकी है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी मंगलवार को दोपहर पंजाब में मार्च शुरू करने से पहले स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकेने पहुंचे और वाहे गुरु का आर्शीवाद लिया राहुल गांधी दोपहर करीब अमृतसर के श्री गुरु राम दास जी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर लैंड किया इसके बाद वो यही से सीधे स्‍वर्ण मंदिर पहुंचे और यहां पर दो घंटे रुकेंगे। इसके बाद शाम चार बजे जिला फतेहगढ़ साहिब के सरहिंद के लिए रवाना होंगे।

पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य जयराम रमेश ने ट्वीट करके पहले ही जानकारी दी थी कि भारत जोड़ो यात्रा अब अंबाला में हरियाणा चरण समाप्‍त कर रही है इसके बाद पंजाब अमृतसर के सबसे पवित्र स्वर्ण मंदिर की तीर्थ यात्रा से इसकी शुरुआत करने का इससे बेहतर तरीका और कोई नहीं हो सकता। उन्‍होंने बताया कि मंगवलवार को कोई पदयात्रा नहीं होगी।

बता दें कांग्रेस ने ऐलान किया है कि पंजाबियों के प्रमुख त्‍योहार लोहड़ी समारोह के मद्देनजर 12 और 13 जनवरी को दोपहर एक बजे के बाद पंजाब में कोई पदयात्रा नहीं होगी। यात्रा 14 जनवरी को फिर शुरू होगी और गांधी 15 जनवरी को जालंधर में एक प्रेस कान्‍फ्रेंस करेंगे।

याद रहे कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत राहुल गांधी के प्रतिनिधित्‍व में 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी और 30 जनवरी को श्रीनगर में राहुल गांधी राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर अपनी ये यात्रा संपन्‍न करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+