अपनी मानसिक बीमारी की खबर पर भड़कीं ऋतिक की बहन सुनैना, मीडिया हाउस की लगाई क्लास
मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन की बहन सुनैना को लेकर एक खबर ने इंटरनेट पर खलबली मचाई हुई थी, खबर में कहा जा रहा था कि सुनैना खान की हालत काफी गंभीर हैं और उनके लिए आने वाले 24 घंटे काफी भारी हैं, जिसके बाद लोग सोशल मीडिया पर सुनैना खान के लिए दुआएं मांगने लग गए थे,खबर में सुनैना खान को मानसिक बीमारी से ग्रस्त बताया गया था, इस खबर की भनक जब सुनैना को लगी तो एकदम से गुस्सा हो गईं।
मानसिक बीमारी की खबर पर भड़की ऋतिक की बहन सुनैना
उन्होंने इस खबर को सिरे से खारिज करते हुए फेक न्यूज वालों की क्लास लगाई है, सुनैना अपनी बीमारी के बारे में एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि वह इन खबरों को पढ़कर आश्चर्य में है। मैं अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर रही हूं, मुझे कुछ नहीं हुआ है, मीडिया हाउस को इस तरह की ख़बर लगाने से पहले सच्चाई जांच लेनी चाहिए।
सुनैना ने लगाई मीडिया हाउस की क्लास
यही नहीं सुनैना ने अपनी एक तस्वीर साझा की है जहां वह बिल्कुल स्वस्थ और सेहतमंद दिख रही हैं, इस तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि क्या मैं गंभीर रूप से बीमार दिख रही हूं।

वजन घटाने के कारण काफी चर्चित रही
सुनैना साल 2017 में उनकी वेटवजन घटाने के कारण काफी चर्चा में रही थीं। सुनैना ने इस बारे में खुलकर बताया और कहा कि उनका परिवार उन पर गर्व करता है। सुनैना ने मुंबई मिरर के एक कॉलम में बताया था कि मैं पूरी दुनिया में लोगों को इंस्पायर करना चाहती हूं।
कौन है सुनैना खान?
फिल्ममेकर राकेश रोशन की बेटी सुनैना रोशन को रीयल फाईटर कहा जाता है, 45 साल की सुनैन का बचपन से ही वजन ज्यादा रहा है,सुनैना की अब तक दो शादियां हुई हैं और एक बार सगाई भी टूट चुकी है, उनकी पहली शादी आशीष सोनी से हुई थी लेकिन दोनों का साल 2000 में तलाक हो गया। इसके बाद उन्होंने मोहन नदार से शादी की थी, लेकिन अब दोनों अलग हो गए हैं।
सुनैना को सरविकल कैंसर हुआ था
कुछ वक्त पहले सुनैना को सरविकल कैंसर हुआ था लेकिन परिवार के सहयोग और अपनी हिम्मत की वजह से सुनैना इस बीमारी पर विजय पा ली और आज वो काफी खुश हैं, वो अपने पैरेंट्स के साथ ही रहती हैं, पहले पति से सुनैना की एक बेटी सुरानिका भी है। फिल्म निर्देशन के अलावा इन्होंने एक किताब 'टु डैड विद लव' भी लिखी है।












Click it and Unblock the Notifications