भविष्य जानने ज्योतिष के पास पहुंची देश की मानव संसाधन मंत्री

नई दिल्ली। इसे देश का दुर्भाग्य कहे या बदनीसबी की देश की केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी ज्योतिष विद्या के भरोसे देश का शिक्षा व्यवस्था चलाना चाहती हैं। जी हां केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी अपना भविष्य जानने के लिए राजस्थान के भीलवाड़ा पहुंची जहां उन्होंने ज्योतिष से अपना भविष्य जाना।

smriti irani

स्मृति ईरानी पहले भी कई विवाद में रह चुकी है, डिग्री विवाद के जर्मन भाषा को केंद्रीय विद्यालयों में तीसरी भाषा के रूप में बीच सत्र से हटाने के चलते स्मृति ईरानी को काफी आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा है। लेकिन जिस तरह से ज्योतिष के पास देश की शिक्षा मंत्री पहुंच कर अपने भविष्य के बारे जानने पहुंची है उससे एक बार फिर उनको लेकर विवाद हो गया है।

वहीं अपने राजस्थान के दौरे पर भीलवाड़ा के कारोई कस्बे में पं.नाथूलाल व्यास के आवास पर रविवार को पहुंची थी। जहां पहले तो उन्होंने पंडित जी उनकी भविष्यवाणी सही होने पर धन्यवाद दिया। पंडित जी ने उन्हें राजनीति में बड़े पद पर जाने का भरोसा दिलाया था। वहीं जब स्मृति ईरानी ने आगे के भविष्य के बारे में पूछा तो पंडित जी ने स्लेट उठाकर मंत्रीजी की भविष्यवाणी करने लगे।

अपनी चार घंटे की मुलाकात के दौरान स्मृति ईरानी के साथ उनके पति जुबीन ईरानी और घर के सदस्य भी थे। वहीं मीडिया से बात करते हुए पंडित नाथूलाल ने कहा कि स्मृति आने वाले समय में देश की राष्ट्रपति बन सकती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+