बच्चों के सिलेबस और स्कूल टाइम में होगी कटौती, HRD मंत्री रमेश पोखरियाल ने दी बड़ी जानकारी
नई दिल्ली। मानव संसाधन विकास (एचआरडी) मंत्रालय ने कोरोना वायरस के चलते पिछले 2 महीने से भी अधिक समय से बंद बड़े स्कूल, कॉलेजों और सिक्षण संस्थानों को फिर से खोलने पर विचार-विमर्श शरू कर दिया है। एचआरडी मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने कहा था कि अगस्त महीने से स्कूल-कॉलेज फिर से खोले जा सकता है। मामले को लेकर अब रमेश पोखरियाल ने मंगलवार को एक और बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कोरोना संकट में स्कूलों के समय और सिलेबस में कटौती करने के संकेत दिए हैं।

स्कूल के समय और सिलेबस में कटौती पर विचार
एचआरडी मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने अपने एक बयान में कहा, 'वर्तमान परिस्थितियों के मद्देनज़र और माता-पिता, शिक्षकों से बहुत सारे अनुरोध प्राप्त करने के बाद, हम आने वाले शैक्षणिक वर्ष के लिए पाठ्यक्रम और निर्देशात्मक घंटों में कमी के विकल्प पर विचार कर रहे हैं।' गौरतलब है कि महामारी को फैलने से रोकने के लिए देशव्यापी लॉकडाउन का पांचवां चरण 30 जून को खत्म हो रहा है। इसी बीच सरकार ने अनलॉक की भी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
In view of the current circumstances and after receiving a lot of requests from parents and teachers, we are contemplating the option of reduction in the syllabus and instructional hours for the coming academic year: Ramesh Pokhriyal, Union Human Resource Development Minister pic.twitter.com/4fooL4BZIc
— ANI (@ANI) June 9, 2020
स्कूल और कॉलेजों को खोलने की कवायद तेज
सोमवार से देशभर में कंटेनमेंट जोन इलाकों को छोड़कर बाकि के जोन में धार्मिक स्थल, रेस्टोरेंट, होटल और मॉल खोल दिए गए हैं। इन सबके बाद अब काफी समय से बंद स्कूल और कॉलेजों को भी खोलने की कवायद तेज हो गई है। इस सिलसिले में सोमवार को स्कूल शिक्षा सचिव अनिता करवाल ने राज्यों के सचिवों के साथ बैठक में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा, विद्यालयों में स्वच्छता संबंधी उपायों और ऑनलाइन एवं डिजिटल शिक्षण जैसे कई मुद्दों पर चर्चा की थी।

कई राज्यों ने भेजे अपने सुझाव
इसके बाद रमेश पोखरियाल ने भी ट्वीट कर बताया कि उनके पास विद्यालय शिक्षा से संबंधित मुद्दों पर देशभर के राज्यों से कई सुझाव आए हैं। उन्होंने कहा, महामारी काल में हमारी सबसे पहली प्राथमिकता शिक्षकों और विद्यार्थियों की सुरक्षा रही है, राज्य द्वारा मिले सुझावों पर विचार किया जाएगा। साथ ही कोरोना दौर में स्कूल, कॉलेजों और शिक्षण संस्थानों को लेकर दिशानिर्देशों को तैयार के लिए केंद्रीय गृहमंत्रालय और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार परिवार मंत्रालय के पास भेजा जाएगा।
Recommended Video

सिलेबस को लेकर मांगे सुझाव
मगंलवार को भी रमेश पोखरियाल ने ट्वीट कर शिक्षक और शिक्षाविदों से ट्विटर और फेसबुक पेज पर विद्यार्थियों के सिलेबस को लेकर सुझाव देने की अपील की है ताकि निर्णय लेते समय उन्हें ध्यान में रखा जा सके। बता दें कि एचआरडी मंत्रालय ने कोरोना संकट में 11वीं और 12वीं के छात्रों के लिए वैकल्पिक शैक्षणिक कैलेंडर जारी किया है, इससे उन्हें घर पर पढ़ाई जारी रखने में मदद मिलेगी। इससे पहले कक्षा 1 से लेकर कक्षा 10 तक के लिए वैकल्पिक कैलेंडर जारी किए जा चुके हैं।
यह भी पढ़ें: हरियाणा में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 5 हजार पार, विज बोले- मैं शुरू से बॉर्डर खोलने के विरोध में, फिर करेंगे सील
-
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर












Click it and Unblock the Notifications