Weather News: 4 जून को लोकसभा चुनाव परिणामों के बीच कैसा रहे मौसम? बारिश की संभावना

4 June weather News: देशभर में भीषण गर्मी के साथ हीटवेव का प्रकोप जारी है। दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी से जीना मुहाल हो गया है। इस बीच 4 जून यानी मंगलवार को लोकसभा चुनाव के परिणाम भी जारी होने जा रहे हैं। जिसके चलते देश का सियासी पारा भी हाई है।

ऐसे में सियासी तापमान के बीच मंगलवार को मौसम कैसा रहेगा, इसे लेकर मौसम विभाग (IMD) ने लेटेस्ट अपडेट साझा किया है। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार 4 जून से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा।

4 june weather news

लोकसभा चुनाव के परिणामों के साथ देश का तापमान भी बदलने वाला है। हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार जून के पहले हफ्ते तक गर्मी से राहत जारी रहेगी।

4 जून को कैसा रहेगा मौसम

बताया जा रहा है कि 4 जून को एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में मौसम में बदलाव की संभावना है। इसके चलते 4 से 6 जून के बीच तेज गति से हवाएं चलेगी। वहीं हल्की बूंदाबांदी की भी संभावना बन रही है। हालांकि इस दौरान नमी वाली हवाओं के कारण उमसभरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

जानिए दिल्ली का मौसम?

राजधानी दिल्ली के मौसम की बात करें तो एनसीआर में 4 जून को नोएडा और गाजियाबाद में बादल छाए रहेंगे। यहां हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। वहीं नोएडा में 40 और गाजियाबाद में 42 डिग्री तापमान अधिकतम पहुंच सकता है। वहीं फरीदाबाद और गुरुग्राम में तापमान 45 डिग्री तक जाने का अनुमान है।

उत्तर प्रदेश और बिहार का जानिए हाल

यूपी का राजधानी लखनऊ में चुनावी मौसम के साथ तापमान कंट्रोल में रहेगा। यहां अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक जा सकता है, जबकि बिहार में अधिकतम पारा के 43 डिग्री रहने का अनुमान जताया गया है। हालांकि कहा जा रहा है कि कुछ इलाकों में आसमान में बादल छाए रहेंगे, वहीं आंधी और हल्की बारिश की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+