Aadhaar एजेंट को घर बुलाएं, मिनटों में हल कर देगा आपकी सारी समस्‍या

Aadhaar एजेंट को घर बुलाएं, मिनटों में हल कर देगा हर समस्‍या

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने देश के नागरिकों के लिए मोबाइल नंबर को आधार से लिंक करना अनिवार्य कर दिया है। सभी को अपने मोबाइल सिम को आधार से लिंक करवाना होगा। जल्द ही आपको मोबाइल नंबर को आधार से लिंक करवाने के लए नई सुविधा मिल जाएगी। इस सुविधा के तहत आप अपने घर पर टेलिकॉम ऑपरेटर्स के एजेंट को बुलाकर अपना आधार लिंक करवा सकते हैं। हालांकि ये सुविधा फ्री नहीं है। इसके लिए आपको फीस चुकानी होगी। आइए आपको बताते हैं कि कैसे आप एजेंट को घर बुलाकर सकते हैं और कितनी फीस चुकानी होगी...

 घर बैठे करें मोबाइल नंबर को आधार से लिंक

घर बैठे करें मोबाइल नंबर को आधार से लिंक

आपको 1 दिसंबर से टेलिकॉम कंपनियों की ओर से खास सुविधा मिलेगी। जिसके तहत आप अपने घर पर बैठे-बैठे अपने मोबाइल नंबर को आधार से लिंक करवा सकेंगे। अगले महीने से ओटीपी के जरिये मोबाइल नंबर को आधार से लिंक करने के लिए OTP लिंकिंग, IVRS सुविधा और घर पर एजेंट बुलाने की सुविधा मिल जाएगी।

 रखें इन बातों का ख्याल

रखें इन बातों का ख्याल

अगर आप अपने घर पर एजेंट को बुलाकर अपना आधार लिंक करवाना चाहते हैं तो आपको कुछ बातें जाननी बेहद जरूरी है। अगर आप अपने घर पर टेलिकॉम कंपनियों के एजेंट को बुलाकर आधार लिंक करवाते हैं तो आपको चार्ज देना होगा। इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक घर पर एजेंट को बुलाने के लिए आपको टेलिकॉम ऑपरेटर्स को 200 रुपये तक की फीस चुकानी पड़ सकती है।

 कितनी है फीस

कितनी है फीस


अगर आप अभी किसी भी आउटलेट पर जाकर अपने मोबाइल नंबर को आधार से लिंक करवाते हैं तो बायोमैट्र‍िक वेरीफिकेशन के लिए आपको मात्र 25 रुपये की फीस भरनी पड़ती है।

 बुजुर्गों के लिए खास सुविधा

बुजुर्गों के लिए खास सुविधा


अगर आप ये सोच रहे हैं कि 200 रुपए की फीस भरकर एजेंट को घर पर बुलाकर आराम से आधार लिंक करवा लेंगे तो गलत सोच रहें हैं, क्योंकि ये सुविधा सबके लिए नहीं है। केवल बुजुर्गों, शारीरिक रूप से असमर्थ और गंभीर रूप से बीमार लोगों को ही ये सुविधा मिलेगी।

OTP की सुविधा

OTP की सुविधा


अगले महीने से आपको घर बैठे आधार लिंक करवाने के लिए OTP की सुविधा मिलेगी। आप वन टाइम पासवर्ड के जरिये आधार को मोबाइल नंबर से लिंक करवा सकेंगे। इसके साथ ही आप आईवीआरएस के जरिये भी आधार लिंक करवा सकेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+