तो गर्मी की वजह से आने वाले समय में सिर्फ नाइट शिफ्ट में होगा काम!
नई दिल्ली। जैसे-जैसे धरती का तापमान बढ रहा है वैसे ही वैसे अब लोगों ने इसका जिक्र भी शुरू कर दिया है। इसी बढते तापमान और गर्मी का नतीजा अब भारत में उन लोगों पर पड़ने वाला है जो दिन में ज्यादा काम करना पसंद करते हैं। यूनाइटेड नेशंस की एक रिपोर्ट का दावा है कि आने वाले दिनों में गर्मी का असर भारत में दिन में काम के घंटों पर भी पड़ेगा।

क्या कहती है रिपोर्ट
इंडियास्पेंड की ओर से यूनाइटेड नेशंस की रिपोर्ट में दिए गए कुछ आंकड़ों की पड़ताल की है। इसी आधार पर यह बात कही गई है। वर्ष 2025 तक भारत में हर वर्ष दिन में काम करने के घंटों में करीब 3.6 प्रतिशत से गिरावट दर्ज होगी।
यूनाइटेड नेशंस डेवलपमेंट प्रोग्राम (यूएनडीपी) की रिपोर्ट क्लाइमेट चेंज पर आधारित है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि दिन में काम करने के घंटों में वर्ष 2055 तक 5.2 प्रतिशत और वर्ष 2085 तक आठ प्रतिशत तक की गिरावट होगी। यूएनडीपी की रिपोर्ट में बढ़ते तापमान और इसका उत्पादकता पर पड़ने वाले असर के बीच का अध्ययन किया गया।
रिपोर्ट की मानें तो साउथ एशियन कंट्रीज में बढ़ते तापमान और गर्मी की वजह से काम करने के घंटों में खासी गिरावट दर्ज होगी। रिपोर्ट में पता लगा कि यूरोपियन और साउथ अमेरिकन देशों में बढ़ते तापमान का काम करने के घंटों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। सबसे ज्यादा असर बुरकिना फासो, कंबोडिया, पाकिस्तान और मालद्वीव पर होगा।
गर्मी ने तोड़े कई रिकॉर्ड
मई में भारत में गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिया जब राजस्थान के फालोदी में पारा 51 डिग्री तक पहुंच गया था। वहीं तेलंगाना में गर्मी की वजह से 315 लोगों की मौत हो गई थी। अप्रैल 2016 में भारत में गर्मी ने पिछले 23 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया था।
तापमान में करीब 296 प्रतिशत तक का इजाफा हुआ है। वहीं वर्ष 2015 लगातार तीसरा वर्ष था जब देश मे गर्मी ने सार रिकॉर्ड्स तोड़ डाले। वर्ष 1992 से 2015 तक भारत में गर्मी की वजह से 22,563 लोगों की मौत हो चुकी है। भारत ने वर्ष 1901 से गर्मी और इसके असर को रिकॉर्ड करना शुरू किया है।
-
JD Vance PC Highlights: 'बुरी खबर हम किसी नतीजे पर नहीं पहुंचे', 21 घंटे की महावार्ता के बाद बोले जेडी वेंस -
Jaishankar UAE visit: जंग के बीच जयशंकर का मास्टरस्ट्रोक! यूएई के राष्ट्रपति से मिले, भारतीय के लिए बड़ा ऐलान -
Crude Oil Price Hike: हॉर्मुज पर ट्रंप की घेराबंदी से कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल,भारत में क्या है रेट? -
मध्यप्रदेश बना चीतों के पुनरुद्धार का प्रमुख केंद्र, कूनो में मादा चीता ने दिए 4 शावकों को जन्म -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई












Click it and Unblock the Notifications