ट्रेनी IAS पूजा खेडकर केस में शरद पवार की एंट्री, विवाद के लिए इसे ठहराया जिम्मेदार?
Trainee IAS Puja Khedkar Controversy: महाराष्ट्र कैडर की ट्रेनी आईएएस अफसर पूजा खेडकर से जुड़ा विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। एक दिन पहले खुलासा हुआ कि पूजा खेडकर ने प्राइवेट अस्पताल से तीसरा मेडिकल सर्टिफिकेट बनावाने की कोशिश की थी। वहीं गुरुवार को ट्रेनी आईएएस अधिकारी के पुणे स्थित पारिवारिक बंगले के पास फुटपाथ पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया।
इस बीच अब पूजा खेडकर विवाद में एनसीपी एससीपी चीफ शरद पवार ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। इस पूरे विवाद पर उन्होंने प्रशासनिक व्यवस्था को जिम्मेदार ठहराया है।

शरद पवार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इसके लिए प्रशासनिक व्यवस्था जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि पहले प्रशासन के साथ बातचीत होती थी, लेकिन आजकल यह संवाद गायब है। केवल निर्देश दिए जाते हैं।
Recommended Video
शरद पवार ने कहा कि, "इस देश में तीन राज्य अपने अच्छे प्रशासन के लिए बहुत मशहूर थे गुजरात, बिहार और तमिलनाडु...पहले हम भी अच्छे थे।"
पिता के खिलाफ एसीबी की एक्शन
इस बीच बुधवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) पुणे ने पूजा खेडकर के पिता दिलीप खेडकर के खिलाफ परिवार के स्वामित्व वाली बेहिसाब संपत्ति की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में एआईआर पर 821वीं रैंक हासिल करने वाली आईएएस पूजा खेडकर पर अपने पद का दुरुपयोग करने का आरोप लगा है।
पूजा खेडकर की ट्रेनिंग पर रोक
इधर, खबरों के मुताबिक विवादित ट्रेनी IAS अफसर पूजा खेडकर पर बड़ी कार्रवाई की गई है। उनकी ट्रेनिंग पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। बताया जा रहा है कि उन्हें 23 जुलाई तक LBSNAA में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications