निधन के बाद अपने परिवार के लिए कितनी संपत्ति छोड़ गई हैं सुषमा स्वराज

संसद में दिए गए उनके भाषणों की शैली ऐसी थी, कि उनके विरोधी दलों के लोग भी पूरे सम्मान के साथ उनकी तारीफ करते थे।

नई दिल्ली। 'जनता की मंत्री' कही जाने वाली भारतीय जनता पार्टी की दिग्गज नेता सुषमा स्वराज अब हमारे बीच नहीं रही हैं। दिल्ली के एम्स में पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने मंगलवार देर रात अंतिम सांस ली। उन्हें हार्ट अटैक के बाद गंभीर हालत में एम्स में भर्ती कराया गया था। सुषमा स्वराज का राजनीतिक जीवन कई मायनों में खास रहा। महज 25 साल की उम्र में कैबिनेट मंत्री बनने वाली सुषमा स्वराज को दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री बनने का भी गौरव प्राप्त हुआ। संसद में दिए गए उनके भाषणों की शैली ऐसी थी, कि उनके विरोधी दलों के लोग भी पूरे सम्मान के साथ उनकी तारीफ करते थे। आइए जानते हैं कि निधन के बाद सुषमा स्वराज अपने परिवार के लिए कुल कितनी संपत्ति छोड़ गई हैं।

इतनी संपत्ति छोड़ गई हैं सुषमा स्वराज

इतनी संपत्ति छोड़ गई हैं सुषमा स्वराज

'एडीआर' से मिली जानकारी के मुताबिक, सुषमा स्वराज कुल 32 करोड़, 20 लाख, 25 हजार रुपए (32,20,25000 रुपए) की संपत्ति की मालिक थीं। इनमें से एक लाख, 63 हजार रुपए कैश उनके पास और 2 लाख, 9 हजार रुपए कैश उनके पति के पास थे। सुषमा स्वराज के ऊपर किसी तरह का कोई कर्ज नहीं था। सुषमा स्वराज और उनके पति के पास कुल 19 करोड़, 16 लाख, 68 हजार रुपए का बैंक डिपोजिट है। उनके पास अपनी कोई कार नहीं थी। उनके पति स्वराज कौशल के पास करीब 36 लाख रुपए की एक मर्सिडीज कार है। इसके अलावा सुषमा स्वराज के पास करीब 29 लाख रुपए के गहने भी थे। सुषमा स्वराज के नाम पर दिल्ली में करीब 2 करोड़ रुपए की कीमत का एक घर और हरियाणा के पलवल में 98 लाख रुपए की कृषि योग्य भूमि भी है।

'भारतीय राजनीति में अपनी अमिट छाप छोड़ी'

'भारतीय राजनीति में अपनी अमिट छाप छोड़ी'

सुषमा स्वराज के निधन पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर श्रद्धांजलि देते हुए कहा, 'पूर्व विदेश मंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेता व संसदीय बोर्ड की सदस्य श्रीमती सुषमा स्वराज जी के आकस्मिक निधन से मन अत्यंत दुखी है। उन्होंने एक प्रखर वक्ता, एक आदर्श कार्यकर्ता, लोकप्रिय जनप्रतिनिधि व एक कर्मठ मंत्री जैसे विभिन्न रूपों में भारतीय राजनीति में अपनी अमिट छाप छोड़ी है। सुषमा स्वराज जी का निधन भाजपा और भारतीय राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है। मैं समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से उनके परिजनों, समर्थकों व शुभचिंतकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को चिर शान्ति प्रदान करे।'

जब रियाद में फंस भारतीय की मदद की

जब रियाद में फंस भारतीय की मदद की

आपको बता दें कि सुषमा स्वराज राजनीतिक जीवन में सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती थीं। कई बार ऐसे मौके आए जब लोगों ने ट्विटर के जरिए अपनी समस्याएं उन्हें बताईं और सुषमा स्वराज ने एक आगे बढ़कर लोगों की सहायता की। ऐसा ही मौका उस वक्त आया, जब रियाद में फंसे एक भारतीय ने सुषमा स्वराज को ट्वीट कर खुद के फंसे होने की खबर दी और सुषमा ने तुरंत रिप्लाई करते हुए उसे हिम्मत दी। दरअसल मदद ना मिलने पर उसने सुसाइड करने की बात कही थी। इस पर सुषमा स्‍वराज ने फौरन प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया- 'खुदकुशी के बारे में नहीं सोचते, हम हैं न। हमारा दूतावास आपकी पूरी मदद करेगा। सुषमा स्वराज ने इस ट्वीट में रियाद स्थित भारतीय दूतावास को टैग कर मामले की रिपोर्ट भी मांगी।

पीएम मोदी ने कहा, उन्होंने ऊंचे मानडंद स्थापित किए

पीएम मोदी ने कहा, उन्होंने ऊंचे मानडंद स्थापित किए

यह केवल एक उदाहरण है, सुषमा स्वराज ने कई मौकों पर सोशल मीडिया के जरिए लोगों की समस्याएं सुनीं और उनका समाधान किया। सुषमा स्वराज के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लोगों की मदद करने वाले उनके इस व्यवहार के लिए उन्हें याद किया। पीएम मोदी ने कहा, 'वो एक शानदार प्रशासक रहीं, सुषमा जी ने जिस भी किसी मंत्रालय का प्रभार संभाला वहां उन्होंने ऊंचे मानडंद स्थापित किए। दूसरे देशों के साथ द्विपक्षीय संबंधों को आगे ले जाने में उन्होंने बड़ी भूमिका निभाई। बतौर मंत्री हमने उनकी दयाभावना को भी बखूबी देखा कि किस तरह से उन्होंने दूसरे मुल्कों में फंसे भारतीयों की मदद की।'

'सुषमा जी का निधन निजी क्षति है'

'सुषमा जी का निधन निजी क्षति है'

सुषमा स्वराज के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जाहिर करते हुए कहा, 'भारतीय राजनीति में आज एक महान अध्याय समाप्त हो गया। भारत अपनी उस असाधारण नेता के निधन पर शोक व्यक्त करता है, जिन्होंने अपना जीवन सार्वजनिक सेवा और गरीबों के जीवन को समर्पित किया। सुषमा स्वराज जी करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत थीं।' एक अन्य ट्वीट में पीएम मोदी ने कहा, 'सुषमा जी का निधन निजी क्षति है। उन्होंने देश के लिए जो किया, उनके लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। दुख की इस घड़ी में मेरी सांत्वना उनके परिवार और समर्थकों के साथ है। ओम शांति।'

देखें सुषमा स्वराज की अनदेखी तस्वीरें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+