बिग बॉस-13 के लिए कितनी फीस लेंगे सलमान, क्या आप लगा सकते हैं अंदाजा?
बिग बॉस-13 के एक ऐपिसोड के लिए इतनी फीस ले रहे हैं सलमान खान, रकम का हुआ खुलासा
नई दिल्ली। रिएलिटी शो बिग बॉस अपने नए और 13वें सीजन के साथ जल्द ही टीवी पर लौटने के लिए तैयार है। इस शो को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं और माना जा रहा है कि 29 सितंबर को बिग बॉस का प्रीमियर हो सकता है। शो के मेकर्स ने टीवी और बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों से बिग बॉस के 13वें सीजन का हिस्सा बनने के लिए संपर्क किया है। बताया जा रहा है कि इस बार शो में कुछ नए और चौंकाने वाले चेहरे देखने को मिल सकते हैं। वहीं, शो को होस्ट करने के लिए बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फीस को लेकर भी खबरें सामने आ रही हैं। पहले चर्चा थी कि सलमान खान बिग बॉस के 13वें सीजन के लिए करीब 400 करोड़ रुपए लेंगे, लेकिन अब उनकी फीस को लेकर एक नई रिपोर्ट सामने आई है।

एक दिन में दो एपिसोड की शूटिंग करते हैं सलमान
एंटरटेनमेंट न्यूज वेबसाइट 'पिंकविला' ने एक सूत्र के हवाले से बताया, 'सलमान खान बिग बॉस-13 के पूरे सीजन के लिए 200 करोड़ रुपए से थोड़ी सी कम रकम लेंगे। सलमान खान एक दिन में दो दिनों के एपिसोड की शूटिंग करते हैं और उन्हें प्रति एपिसोड फीस दी जाती है। पिछले साल यानी बिग बॉस-12 के लिए सलमान खान ने हर दिन के शूट की फीस 11 करोड़ रुपए ली थी। वहीं, 2018 में सलमान ने एक दिन में वीकेंड के दोनों विशेष एपिसोड शूट किए और इसलिए उन्होंने इस पूरे सीजन के लिए 165 करोड़ रुपये फीस ली। बिग बॉस का नया यानी 13वां सीजन अभी तक के सभी शो से एक पायदान ऊपर होगा।'

एक एपिसोड की फीस 6.5 करोड़ रुपए
'पिंकविला' के मुताबिक, सलमान खान ने बिग बॉस के 13वें सीजन के लिए अपनी फीस बढ़ा दी है। सलमान खान इस बार बिग बॉस से हर हफ्ते 13 करोड़ रुपए लेंगे, जिसका मतलब है कि हर एपिसोड की फीस 6.5 करोड़ रुपए। यानी बिग बॉस-13 के पूरे सीजन के लिए सलमान खान को कुल 195 करोड़ रुपए मिलेंगे। बिग बॉस का नया सीजन कुल 105 दिनों तक चलेगा और इसे 15 दिनों तक बढ़ाया जा सकता है। बिग बॉस आमतौर पर सितंबर या अक्टूबर के आसपास शुरू होता है। इससे पहले रिपोर्ट थी कि सलमान खान इस पूरे सीजन के लिए करीब 400 करोड़ रुपए की रकम ले रहे हैं, जो गलत साबित होती हुई नजर आ रही है।

क्या सलमान के साथ होगी को-होस्ट?
बिग बॉस के नए सीजन को लेकर पहले यह भी खबर थी कि इस शो को होस्ट करने में सलमान खान के साथ कोई एक्ट्रेस भी रह सकती हैं। दरअसल सलमान खान को लगा कि इस साल के सीजन में कुछ नया लाने के लिए शो के मेकर्स को कोई एक्ट्रेस भी को-होस्ट के तौर पर शामिल करनी चाहिए। हालांकि बाद में बताया गया कि इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है, और ये केवल एक चर्चा भर है। बिग बॉस के नए सीजन में जिन सेलेब्रटीज के नामों को संभावित तौर पर देखा जा रहा है, उनमें टीवी कलाकार और 'ये हैं मोहब्बते' के रमन यानी करण पटेल, दयानंद शेट्टी, करण वोहरा, गोपी बहू के किरदार से टीवी पर पहचान पाने वाली देवोलीना भट्टाचार्जी, अंकिता लोखंडे और जरीन खान शामिल हैं।

शो के लिए ये नाम सुर्खियों में
इनके अलावा भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस रानी चटर्जी के बारे में कहा जा रहा है कि वो भी इस बार बिग बॉस में नजर आ सकती हैं। इससे पहले भी कई भोजपुरी कलाकार इस शो का हिस्सा बन चुके हैं। एमटीवी के शो रोडीज के विनर और इस शो के वीजे रणविजय का नाम भी बिग-बॉस के कंटेस्टेंट में है। रणविजय, अजय देवगन और सलमान खान की फिल्म लंदन ड्रीम्स में नजर आ चुके हैं। वहीं, खबर है कि टीवी एक्ट्रेस माही विज और जय भानुशाली से भी शो के निर्माताओं ने संपर्क किया था लेकिन इस कपल ने हिस्सा लेने से मना कर दिया। दरअसल, 2011 में जय से शादी के बंधन में बंधने वाली माही विज जल्द ही मां बनने जा रही हैं। माही विज की प्रेग्रनेंसी की वजह से ये कपल टीवी से दूर है।
-
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle ने भारतीय संस्कृति के खिलाफ गाया था गाना? AIR-दूरदर्शन ने किया था बैन, कौन सा था वो सॉन्ग? -
Asha Bhosle Movie: अभिनय की भी 'माई' थीं आशा भोसले, 79 की उम्र में इस मराठी फिल्म में मनवाया एक्टिंग का लोहा -
Asha Bhosle Favorite Food: जब संगीत के साज छोड़ कढ़ाई थामती थीं आशा ताई, उनकी फेवरेट डिश जिसमें बसती थी जान -
48 साल पहले Asha Bhosle ने गाया था 'वो' गाना, जिसके वीडियो ने मचाया था तहलका, लोग हुए थे शॉक्ड -
Magnum Opus: अलविदा सुरों की जादूगरनी! जब आशा की आवाज़ ने खामोशी को भी संगीत बना दिया -
'चहल ने मेरे साथ घटिया हरकत की', Yuzvendra Chahal पर एक्ट्रेस ने लगाया गंभीर आरोप! मचा बवाल -
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा












Click it and Unblock the Notifications