इंडियन मुजाहिदीन के लिये विनाशकारी रहा मोदी का 1 साल
सरकार का एक साल पूरा होने पर मोदी सरकार जश्न मना रही है, जबकि इंडियन मुजाहिदीन से जुड़े लोगों के घरों में मातम छाया हुआ होगा। ऐसा इसलिये क्योंकि यह एक साल इस प्रतिबंधित संगठन के लिये विनाशकारी साबित हुआ।

सच पूछिए तो इंडियन मुजाहिदी भारत में पनपने वाले आतंकी संगठनों में सबसे ज्यादा खतरनाक है। यह संगठन कई सारे बम धमाकों को अंजाम दे चुका है। लेकिन नरेंद्र मोदी के आते ही ऐसा क्या हुआ, कि इंडियन मुजाहिदीन के भी हाथ-पैर ढीले पड़ गये।
आईएम के सरगना यासिन भटकल को पिछली सरकार के कार्यकाल में पकड़ा गया था। उसके बाद मोदी सरकार ने बीड़ा उठाया आईएम के ठिकानों को निशाना बनाना शुरू किया आर एक-एक कर कई गिरफ्तारियां कीं। खुफिया विभाग इतना सख्त हो गया कि आईएम से जुड़े लोगों को अपने मनसूबाों में कामयाब नहीं हो पा रहे।












Click it and Unblock the Notifications