भारत को बदनामी से बचाया मोदी सरकार के इस कदम ने
पश्चिम बंगाल के बर्दमान में एक मकान में एक छोटे से धमाको हर किसी ने हलके में ले लिया, लेकिन नेशनल इंवेस्टीगेशन एजेंसी (एनआईए) ने इस धमाके को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। कुछ ही परतें हटी ही थीं कि बांग्लादेशी आतंकी संगठन जमात-उल-मजुजाहिदीन बांग्लादेश का नाम सामने आया। तब पता चला कि यह संगठन बर्धमान से संचालित किया जा रहा है। [जानिए कौन है व्हाइट विडो आतंकवादी]

फिर क्या था मोदी सरकार ने इस जांच में जरा भी ढील नहीं छोड़ी और एक के बाद एक आतंकी को धर दबोचा। पकड़े गये आतंकियों से पूछताछ में पता चला कि जेईएमबी भारत के लिये बहुत बड़ा खतरा है।
बांग्लादेश पर करना था हमला
बर्धमान में चल रहे आतंकी मॉड्यूल का प्लान था बांग्लादेश पर बड़ा आतंकी हमला करने का, ताकि भारत का नाम दुनिया में खराब हो। ऐसा होता तो भारत को बड़ी शर्मिंदगी झेलनी पड़ती। भारत से आतंकी हमले हों, यह तो पाकिस्तान हमेशा से चाहता है।
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार खुद बर्धमान गये और वहां की स्थिति का जायजा लिया। एक के बाद एक जब कई ठिकानों पर छापा पड़ा ता पाया गया कि छोटे-छोटे मदरसों में आतंकी अपनी इकाईयों को संचालित कर रहे थे। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इसमें अबतक मिली सफलता का सारा श्रेय एनआईए को जाता है, स्थानीय पुलिस ने पहले ही पल्ला झाड़ लिया था।












Click it and Unblock the Notifications