दिल्ली की 70 में से कितनी सीटों पर बची कांग्रेस की जमानत ? जानिए

नई दिल्ली- 2013 तक दिल्ली में लगातार तीन कार्यकाल तक सरकार चलाने वाली कांग्रेस को इस बार दिल्ली के मतदाताओ ने पूरी तरह से खारिज कर दिया है। पार्टी और उसके सहयोगी दल के उम्मीदवारों ने दिल्ली की 70 में से 67 विधानसभा क्षेत्रों में अपनी-अपनी जमानतें गंवा दी हैं। यानि दिल्ली की सिर्फ 3 सीटों पर ही कांग्रेस के प्रत्याशी अपनी जमानतें बचा पाए हैं।

How many of the 70 seats in Delhi Congress saved its deposit?

दिल्ली के मतदाताओं ने कांग्रेस को किस तरह से चुनाव में खारिज किया है, इसका उदाहण इसी बात से मिलता है कि जिन 67 सीटों में उनकी या उनके सहयोगियों की जमानतें जब्त हुई हैं, उसमें बदरपुर सीट पर पार्टी के उम्मीदवार को महज 932 वोट ही मिले हैं। जबकि, पार्टी के उम्मीदवार सिर्फ बादली, कस्तूरबा नगर और गांधी नगर विधानसभा क्षेत्रों से ही अपनी-अपनी जमानतें बचाने में सफल रहे हैं।

कांग्रेस से भी बड़ा झटका उसकी सहयोगी राष्ट्रीय जनता दल को लगा है। पार्टी ने पालम, उत्तम नगर, किराड़ी और बुराड़ी विधानसभा क्षेत्रों में अपने उम्मीदवार खड़े किए थे। इनमें से किसी भी चुनाव क्षेत्र में पार्टी के उम्मीदवारों की जमानतें तो नहीं ही बची हैं, चार में से तीन सीटों उत्तम नगर, किराड़ी और पालम में उसके उम्मीदवारों को नोटा से भी कम वोट मिले हैं।

दिल्ली विधानसभा के अंतिम रुझान के मुताबिक 70 विधानसभा सीटों में से आम आदमी पार्टी 63 पर जीत चुकी है या बढ़त बनाए हुए है और आर 7 पर बीजेपी के उम्मीदवार आगे हैं। दिल्ली विधानसभा के लिए पिछले शनिवार को वोट डाले गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+