जिसे 'फिक्सर' कहते थे पर्रिकर, उसी विजय सरदेसाई की मदद से गोवा में बनी भाजपा सरकार
गोवा में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन रही है। हालांकि ये सरकार जिसकी मदद से बन रही है, उसे पर्रिकर ने खुल कर 'फिक्सर' कहा था।
पणजी। गोवा में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। सर्वोच्च न्यायालय ने भी पर्रिकर के शपथ ग्रहण समारोह को हरी झंडी दे दी और निर्देश दिया है कि 16 मार्च को विधानसभा में बहुमत साबित किया जाए।

गोवा में भाजपा की सरकार, निर्दलीय विधायकों और कुछ स्थानीय पार्टी की मदद से बनी है। इसमें गोवा फॉरवर्ड पार्टी से विधायक विजय सरदेसाई की पार्टी भी शामिल है। बता दें कि ये वही विजय सरदेसाई हैं, जिसे पर्रिकर खुले आम फिक्सर कह कर सीधा हमला करते थे। लेकिन इन्हीं विजय की मदद से गोवा में भाजपा की सरकार बन रही है। इतना ही नहीं ये शर्त विजय की ही थी कि वो समर्थन तभी देंगे जब पर्रिकर सीएम बनेंगे।
गडकरी पहुंच गए थे गोवा
बता दें कि परिणाम आने के ठीक बाद, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी गोवा चले गए थे। वहां देर रात तक सरकार बनाने के लिए चर्चा हो रही थी। इस दौरान खुद विजय सरदेसाई आए और पूरी तस्वीर ही बदल गई। 3 सदस्यों वाली फॉरवर्ड पार्टी का समर्थन मिलने के साथ ही बीजेपी ने सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया। फॉरवर्ड पार्टी, महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी और एनसीपी के एकलौते विधायक के समर्थन के बाद बीजेपी ने राज्य में सरकार बनाने के लिए 21 विधायकों का इंतजाम कर लिया।

हाथ मलती रह गई कांग्रेस
वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह और राज्य के शीर्ष नेता पणजी के एक होटल में थे और पार्टी के विधायक दल के नेता चुनने पर विचार कर रहे थे। कांग्रेस को विजय सरदेसाई और कुछ अन्य निर्दलियों के जवाब का भी इंतजार था। राज्य कांग्रेस अध्यक्ष एल फ्लेरियो, पूर्व सीएम दिगंबर कामत और प्रतापसिंह राणे विधायक दल के नेता चुने जाने की दौड़ में आगे थे। लेकिन किसी एक नाम पर सहमति नहीं बन पाई। दिग्विजय सिंह ने राज्य में सरकार नहीं बनाने की जिम्मेदारी लेते हुए सरदेसाई और निर्दलीय विधायक रोहन खुंटे पर कांग्रेस के साथ धोखा देने का आरोप लगा दिया।
बता दें कि गोवा में कांग्रेस के 17 विधायक हैं और भाजपा के विधायकों की संख्या 13 है। गोवा फॉरवर्ड पार्टी और एमजीपी के 3-3 विधायक हैं, 3 विधायक निर्दलीय और एनसीपी का एक विधायक है। गौरतलब है कि कांग्रेस ने भी राज्यपाल मृदुला सिन्हा से सरकार बनाने का दावा कर मिले थे।
ये भी पढ़ें: तीसरी बार गोवा की कमान मनोहर पर्रिकर के हाथ, एक नजर सियासी सफर पर
-
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
Silver Rate Today: जंग के बीच धड़ाम हुआ रेट, ₹15,000 सस्ती चांदी! आपके शहर में क्या है 10 ग्राम सिल्वर का भाव? -
Rajasthan Diwas 2026: 30 मार्च की जगह 19 को क्यों मनाया जा रहा राजस्थान दिवस? चौंका देगा तारीख बदलने का कारण! -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान -
Hindu Nav Varsh 2026 Wishes :'राम करे आप तरक्की करें', नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं












Click it and Unblock the Notifications