कैसी हैं जयललिता? जानिए 'अम्मा' की हेल्थ के बारे में ये 10 बातें
तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता की हालत अभी भी नाजुक है, उन्हें रविवार शाम को दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें अपोलो अस्पताल में ही ECMO पर रखा गया है।
नई दिल्ली। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता की हालत अभी भी नाजुक है, उन्हें रविवार शाम को दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें अपोलो अस्पताल में ही ECMO पर रखा गया है।
आईये जानते हैं तमिलनाडु की सीएम और अम्मा के नाम से लोकप्रिय जयललिता के हेल्थ के बारे में खास बातें...
- 68 वर्षीय जयललिता को 22 सितंबर को बुखार और डिहाइड्रेशन की शिकायत पर अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया था।
- एआईडीएमके प्रमुख जयललिता के बारे में दस दिन पहले अपोलो अस्पताल ने बुलेटिन जारी करके कहा था कि अब वो ठीक हो रही हैं।
- अपोलो अस्पताल ने कहा है कि अम्मा को एक्स्ट्राकोरपोरल मेम्ब्रेन हार्ट संबंधी डिवाइस पर रखा गया है।
- जयललिता विशेषज्ञ डॉक्टरों और गंभीर मामलों के विशेषज्ञों की निगरानी में हैं।
- हालांकि अपोलो अस्पताल की ओर से किसी को भी जयललिता की बीमारी के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है।
- 29 अक्टूबर 2016 को जयललिता ने अपनी पार्टी के कुछ जरूरी कागजातों पर अंगूठा लगाया था, हस्ताक्षर के स्थान पर।
- 04 नवंबर 2016 को अस्पताल ने कहा कि जयललिता पूरी तरह से होशो-हवास में हैं और उन्हें बुखार नहीं है लेकिन अभी भी उन्हें अस्पताल से छुट्टी नहीं दी सकती है।
- 12 नवंबर 2016 को अस्पताल की ओर से बयान आया कि अब जयललिता ठीक हैं और वो अगर चाहें तो घर जा सकती हैं।
- अस्पताल के चेयरमैन प्रताप रेड्डी ने कहा कि जयललिता पूरी तरह से फिट हैं और उनका संक्रमण पूरी तरह से सही है।
- 4 दिसंबर 2016 को शाम को खबर आई की उन्हें दिल का दौरा पड़ा है और वो अपोलो अस्पताल में ECMO पर हैं।













Click it and Unblock the Notifications