कहीं 2018-2019 वाली गलती तो नहीं दोहरा रही कांग्रेस? जीत में अति उत्साह 2024 में बिगाड़ सकता है खेल
Congress Party: कांग्रेस पार्टी 2018 में चार राज्यों में सरकार बना ली थी लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव में ऐसी दुर्दशा हुई की पार्टी को संभलना मुश्किल हो रहा था।

Congress Party Mistakes: कर्नाटक में चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस पार्टी अति उत्साहित नजर आ रही है। पार्टी के कई नेता अनर्गल बयानबाजी करते नजर आ रहे हैं। जय राम रमेश से लेकर कई दिग्गज नेता प्रधानमंत्री मोदी को सीधे टारगेट करने लगे हैं। कई नेता तो देश को भाजपा मुक्त करने की बात कह रहे हैं। तो कहीं कांग्रेस पार्टी 2018-19 वाली गलती तो नहीं दोहरा रही है। 2018 में कांग्रेस पार्टी ने चार बड़े राज्यों में जीत दर्ज की थी और सरकार बनाई थी। लेकिन 2019 आते-आते धाराशायी हो गई थी।
2018 में चार राज्यों में जीत, लेकिन 2019 आते-आते फिसड्डी
बता दें कि कांग्रेस पार्टी ने इसी तरह 2018 में कर्नाटक, राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा में चुनाव में जीत दर्ज कर सरकार बनाई थी लेकिन 2019 आते-आते फिसड्डी साबित हो गई। लोकसभा में ऐसी शर्मनाक हार हुई कि पार्टी नेतृत्व पर ही सवाल उठने लगे। कांग्रेस पार्टी के अंदर से ही बगावत के सुर उठने लगे। चार राज्यों में जीत दर्ज करने के बाद अति उत्साहित हो गई थी।
2018 में चार राज्यों में जीत, 2019 लोकसभा में सफाया
सबसे पहले 2018 के कर्नाटक विधानसभा चुनाव परिणाम की बात करते हैं जहां कांग्रेस पार्टी ने 80 सीटें जीतकर जेडीएस के साथ सरकार बना ली थी। लेकिन लोकसभा चुनाव में केवल एक सीट मिली जो कि पार्टी के लिए बड़ा झटका था। इसके बाद राजस्थान में 2018 के विधानसभा चुनाव में 99 सीटें मिली थी और सरकार बनाने में कामयाब हो गई थी लेकिन लोकसभा 2019 में एक भी सीट नहीं जीत सकी। अब मध्य प्रदेश में 2018 के विधानसभा में कांग्रेस पार्टी ने 114 सीटें जीतकर कमलनाथ के नेतृत्व में सरकार बनाई थी लेकिन लोकसभा 2019 में केवल 1 सीट मिली थी। वहीं छत्तीसगढ़ में 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 68 सीटें प्राप्त हुई थीं और सरकार बना ली थी लेकिन 2019 लोकसभा में केवल दो सीटों पर सिमट गई।
2018 में अति उत्साह में राहुल गांधी ने की थी कई गलती
बता दें कि साल 2018 में इन चार राज्यों में सरकार बनाने के बाद कांग्रेस अति उत्साह में आ गई थी। जिसके बाद सभी राहुल गांधी को हीरो बनाकर पीएम मोदी के खिलाफ मैदान में उतार दिया। लेकिन राहुल गांधी पीएम मोदी की कई चाल में फंसते चले गए। चाहे वह चौकीदार चोर है, या मोदी सरनेम का मामला हो या राफेल का मुद्दा हो। इन सभी मुद्दों पर राहुल गांधी की बयानबाजी भारी पड़ी और कांग्रेस लोकसभा चुनाव में बुरी तरह हार गई।












Click it and Unblock the Notifications