भारत-जापान की डील से फायदे मिलेंगे आम भारतीयों को?
नई दिल्ली। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो ऐबे की भारत यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच जो डील हुई उससे आम भारतीयों को क्या फायदे होने वाले हैं। यह हम यहां बताने जा रहे हैं। हम उन फायदों की बात करेंगे उन डील्स के साथ।
देखें तस्वीरें- मोदी संग गंगा आरती करते जापान के पीएम

1. मेक इन इंडिया के लिये 83,000 करोड़ रुपए
भारत की मेक इन इंडिया स्पेशल फाइनेंस फेसिलिटी के लिये जापान की निप्पोन एक्सपोर्ट एंड इंवेस्टमेंट इंश्योरेंस (नेक्सी) और जापान बैंक फॉर इंटरनेशनल कोऑपरेशन ने 83 हजार करोड़ रुपए के निवेश करने की बात कही है। इसके तहत कई अंतर्राष्ट्रीय स्तर की कंपनियों को भारत में मैन्युफैक्चरिंग इकाई खोलने के अवसर प्राप्त होंगे। इन इकाईयों टू और थ्री टीयर शहरों में खोलने का प्लान है।
यानि केवल मेट्रो शहरों को नहीं, बल्कि दूसरे व तीसरे दर्जे के शहरों के लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। इससे बड़े शहरों की ओर पलायन भी रुकेगा।
2. चेन्नई-बेंगलुरु इंडस्ट्रियल कोरिडोर
जापान टौर भारत मिलकर चेन्नई-बेंगलुरु इंडस्ट्रियल कोरिडोर स्थापित करेंगे। यह स्पेशल इकोनॉमिक जोन और नेशनल इंवेस्टमेंट एंड मेन्युफैक्चरिंग जोन के तहत होगा। ऐसा होने पर बेंगलुरु की आईटी कंपनियों और चेन्नई की औद्योगिक इकाईयों व कॉल सेंटर्स को नई दिशा में काम करने का अवसर मिलेगा और रोजगार बढ़ेगा।
3. जापान यूथ एक्चेंज प्रोग्राम इन साइंस
जापान और भारत इस प्रोग्राम के तहत नये शोध की दिशा में अपने-अपने देशों के युवा वैज्ञानिकों को बढ़ावा देंगे। इससे भारत के विश्वविद्यालयों और तकनीकी संस्थानों के शोधछात्रों को जापान के शोधार्थियों के साथ काम करने का अवसर मिलेगा।
4.बुलेट ट्रेन का निर्माण
जापान भारत की पहली बुलेट ट्रेन का निर्माण करेगा। यह ट्रेन मुंबई-अहमदाबाद के बीच चलेगी। इससे इन दोनों शहरों के यात्रियों का समय बचेगा।
5. इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट
जापानी कंपनियां भारत की इंडिया इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस कंपनी लिमिटेड के तहत आधारभूत संरचना में सहयोग करेगा। इससे स्मार्ट सिटी बनाने में मदद मिलेगी।
6. भारत के रेलवे स्टेशन
जापान ने भारत के रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण करने का बीड़ा उठाया है। इस परियोजना के तहत 140 बिलियन डॉलर का निवेश जापान करेगा। और देश के 400 रेलवे स्टेशनों को आधुनिक बनायेगा।
7. न्यूक्लियर डील
भारत-जापान के बीच परमाणु डील साइन की गई है। इसके तहत देश में परमाणु ऊर्जा संयंत्र स्थापित किये जायेंगे और इससे बिजली का संकट दूर होगा।












Click it and Unblock the Notifications