CBI की आपसी लड़ाई में माल्या, चौकसी और मुजफ्फरपुर समेत कई केस प्रभावित

नई दिल्ली। सीबीआई में चल रही उठापठक से लंदन में रह रहा शराब व्यापारी विजय माल्या का केस भी प्रभावित हो सकता है। लंदन की अदालत 10 दिसंबर को माल्या के प्रत्यर्पण पर अपना फैसला सुनाएगी, लेकिन केंद्र सरकार ने सीबीआई के विशेष निदेशक राकेश अस्थाना को मजबूरन छुट्टी पर भेज दिया है, जिससे अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि सुनवाई के दौरान कौनसी एजेंसी भारत की तरफ से प्रतिनिधित्व करेगी। देश की सबसे बड़ी जांच एजंसी में चल रही खटपट से ना सिर्फ माल्या का केस, बल्कि अन्य मामलों को लेकर भी सीबीआई फिलहाल अनजान दिख रही है।

CBI की आपसी लड़ाई में माल्या, चौकसी समेत कई केस प्रभावित

सूत्रों के मुताबिक, अधिकारियों ने सीबीआई प्रमुख आलोक वर्मा और सेकेंड टॉप अधिकारी अस्थाना के बीच सार्वजनिक लड़ाई के बाद कई पेंडिंग केस पर फैसलों को टाल दिया है। कई अधिकारी नई जिम्मेदारी भी नहीं लेना चाह रहे हैं और पेंडिंग पड़ी फाइलों को कुछ भी नहीं करना चाह रहे हैं। सीबीआई की आपसी लड़ाई की वजह से कई केस प्रभावित हो रहे हैं।

वहीं, इंटरपोल ने एक और भगोड़ा व्यापारी मेहुल चौकसी के खिलाफ मामले में सीबीआई से कुछ स्पष्टीकरण मांगा है, लेकिन जांच एजेंसी ने फिलहाल इस पर अपना कोई जवाब नहीं दिया है। सीबीआई के एक अधिकारी ने कहा कि चौकसी ने भारतीय जेलों की खराब हालात को देखते हुए चिंता व्यक्त की थी, जिसके बाद इंटरपोल ने सीबीआई से संपर्क किया था, लेकिन यहां से कोई भी रिस्पोंस नहीं मिल पा रहा है।

सूत्रों के मानें तो सीबीआई में चल रही आपसी विवाद से बिहार सरकार द्वारा समर्थित मुजफ्फरपुर के शेल्टर होम में नाबालिगों के साथ यौन शोषण से संबंधित है केस भी प्रभावित हुआ है। अधिकारी ने कहा, 'हालांकि एजेंसी ने हाल ही में शेल्टर होम के पास एक श्मशान भूमि से एक खोपड़ी और कुछ हड्डियों को बरामद की है, फिर भी उनकी जांच के लिए चिकित्सा और फोरेंसिक विशेषज्ञों की एक टीम का गठन नहीं किया गया है कि ये सब गायब हुई लड़की से संबंधित हैं या नहीं।'

इस वक्त देश की जांच एजेंसी सीबीआई सबसे मुश्किल दौर से गुजर रही है, दो बड़े अधिकारियों के बीच हुई लड़ाई के बाद वर्मा और अस्थाना को सरकार ने लंबी छुट्टी पर भेज दिया है और उनकी जगह नागेश्वर राव को डायरेक्टर पद सौंपा गया, लेकिन उन्हें भी सुप्रीम कोर्ट ने कोई भी निर्णय लेने के लिए मना किया हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+