Noida News: नशे में धुत लड़कियों का देर रात हाई वोल्टेज ड्रामा, सोसाइटी गार्ड को पीटा, कॉलर पकड़कर घसीटा

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में दो महिलाओं ने हाउसिंग सोसाइटी के गार्ड (Noida housing society guard) को पीट दिया।

Noida News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में दो महिलाओं ने हाउसिंग सोसाइटी के गार्ड (housing society guard) को पीट दिया। पुलिस ने इस मामले में संज्ञान लिया है। एडीसीपी सेंट्रल नोएडा एसएम खान ने बताया कि किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद दोनों महिलाओं ने सोसाइटी के गार्ड पर हमला कर पीट दिया। पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल (Medial) कराने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साथ ही दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर चालान किया गया है।

दो महिलाओं ने हाउसिंग सोसाइटी के गार्ड को पीटा
Photo Credit:

बताया जा रहा है कि दोनों लड़कियां नशे में धुत थीं। देर रात शराब के नशे में गार्ड के साथ बदतमीजी की। उन्होंने गार्ड का कॉलर पकड़कर घसीटा। देर राथ नशे की हालत में खूब हंगामा काटा। लड़कियों यह हाई वोल्टेज ड्रामा रात में काफी देर तक चलता रहा। सोसाइटी गार्ड विरोध करने की कोशिश की तो उन्हें गालियां देने लगीं।

दोनों गिरफ्तार

जी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, बिना सोसाइटी के स्टीकर लगी कार को गार्ड ने जब गेट पर रोक दिया तो उसमें मौजूद लड़कियों ने हंगामा शुरू कर दिया। नशे में धुत लड़कियों ने गार्ड का कॉलर पकड़कर उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए दोनों लड़कियों के खिलाफ चालान किया है। पीड़ित गार्ड का मेडिकल कराने के बाद दोनों लड़कियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

गार्ड के साथ की बदतमीजी

वहीं इससे पहले नोएडा के सेक्टर-126 में जेपी ग्रीन विश टाउन सोसायटी में भव्या रॉय नाम की महिला गार्ड्स पर भड़क गई। बताया गया कि एक गार्ड को गेट खोलने में देरी हो गई थी, जिसके बाद महिला गार्ड पर भड़क गई और उसके साथ बदतमीजी शुरू कर दी थी। महिला ने गार्ड को भद्दी-भद्दी गालियां दीं। उसका कॉलर पकड़कर उसे घसीटा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में दिख रहा है कि महिला वहां मौजूद अन्य गार्डों को भी अपशब्द कहती है। एक गार्ड को पकड़कर वह धक्का-मुक्की करती भी दिखाई देती है।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद: सिक्योरिटी एजेंसी बदलने को लेकर सोसायटी में बवाल, दो गुटों में चले लाठी-डंडे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+