J&K: पाकिस्तान ने राजौरी में की भारी गोलीबारी, कई घरों की भारी नुकसान
Recommended Video
राजौरी। पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाक सेना ने रविवार को लगातार दूसरे दिन नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम उल्लंघन किया। पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में अग्रिम चौकियों और गांवों को निशाना बनाकर भारी गोलाबारी की। पाकिस्तान की भारी गोलाबारी में राजौरी के नौशेरा सेक्टर के गांवों में कई घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। हालांकि भारतीय सेना भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया है।

सेना के एक अधिकारी ने बताया कि सुंदरबनी और नौशेरा सेक्टरों में सुबह करीब दस बजे छोटे हथियारों से गोलियां चलाई गईं और मोर्टार के गोले दागे गए। एलओसी पर तैनात भारतीय सेना ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया है। अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान की गोलीबारी में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि एलओसी के पास बने कई घरों को भारी नुकसान पहुंचा है।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी सेना की ओर से गोलाबारी तेज होने पर दोनों सेक्टरों के सीमा पर रहने वाले निवासियों के बीच भय व्याप्त हो गया। गोलाबारी से गांव के लोगों में दहशत फैल गई और तमाम ग्रामीण सुरक्षित स्थानों पर चले गए। मंगलवार को भी पाकिस्तानी सेना ने पलांवाला सेक्टर में रिहायशी इलाके को निशाना बनाकर गोलाबारी की थी। इसमें दो मकानों को नुकसान पहुंचा था।
पाकिस्तान ने शनिवार को संघर्ष विराम उल्लंघन करते हुए पुंछ जिले में कृष्णा घाटी और पुंछ सेक्टरों में बिना उकसावे के गोलियां चलाई और गोलाबारी की थी। भारतीय सेना ने भी करारा जवाब दिया और दोनों ओर से दिनभर गोलीबारी होती रही लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। नियंत्रण रेखा पर करीब एक हफ्ते तक शांति रहने के बाद पाकिस्तान ने फिर से गोलियां चलाई और गोलाबारी की।












Click it and Unblock the Notifications