एक झटके में होटल कर्मचारी की बदल गई किस्मत, लकी ड्रॉ में जीता 55 करोड़ रुपये, बोला- आगे भी खरीदता रहूंगा टिकट
दुबई में एक भारतीय होटल कर्मचारी की किस्मत खुल गई। वे एक झटके में ही करोड़पति बन गए। यह मामला सोशल मीडिया पर खूब वायरल होने लगा है।
दुबई में एक भारतीय होटल कर्मचारी की किस्मत खुल गई। वे एक झटके में ही करोड़पति बन गए। यह मामला सोशल मीडिया पर खूब वायरल होने लगा है। होटल कर्मचारी ने अबू धाबी बिग टिकट ड्रॉ में करीब 55 करोड़ रुपये जीतकर जैकपॉट हासिल किया है। होटल कर्मचारी को भी नहीं पता था कि एक दिन वह इतना बड़ा आदमी बन जाएगा। उनकी लॉट्री ऐसी लगी कि सीधा करोड़पति की लिस्ट में आ गए।

अचानक चमक गई किस्मत
गल्फ न्यूज के अनुसार, 47 वर्षीय सजेश एनएस दुबई के करामा क्षेत्र में इक्कायेस रेस्तरां में एक परचेजिंग मैनेजर के रूप में काम करता है। लॉट्री लगने के बाद उन्हें सीरीज 245 ग्रैंड प्राइज विजेता नामित किया गया है। उन्होंने अपने 20 सहयोगियों के समूह के साथ अपना विजयी टिकट ऑनलाइन खरीदा था। जिनमें से सभी अब समान रूप से पुरस्कार राशि साझा करेंगे।

होटल कर्मचारी की करेंगे मदद
आउटलेट से बात करते हुए सजेश ने बताया कि वह कैसे जीते हुए करोड़ों रुपये को खर्च करेंगे। उन्होंने इसे फ्यूचर में इनवेस्ट करने की बात कही। उन्होंने कहा कि जिस होटल में मैं काम करता हूं, वहां 150 से अधिक कर्मचारी हैं, और मैं अपनी जीत का एक हिस्सा उनके साथ साझा करके उनमें से अधिक से अधिक मदद करना चाहता हूं।

बताया पैसों का क्या करेंगे
सजेश ने कहा कि वह अपने सहकर्मियों के साथ बैठकर चर्चा करेंगे कि वे अपने पैसे का क्या कर सकते हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को यह चुनने का अधिकार होगा कि वे अपने पैसे के साथ क्या करना चाहते हैं।

टिकट खरीदना जारी रखेंगे
इसके अलावा, 47 वर्षीय ने कहा कि भले ही वह अब एक करोड़पति हैं, फिर भी वह हर महीने टिकट खरीदना जारी रखना चाहेगा। सजेश ने खलीज टाइम्स को बताया कि मेरे अनुभव ने मुझे अपने सपनों को कभी नहीं छोड़ना सिखाया। टिकट खरीदना और अपनी किस्मत आजमाना जारी रखेंगे।

चीन में एक शख्स ने जीता 248 करोड़ रुपये
इस बीच पिछले महीने, चीन में एक व्यक्ति ने 30 मिलियन डॉलर (248 करोड़ रुपये) की लॉटरी जीती। उसने 80 युआन (11 डॉलर) में 40 लॉटरी टिकट खरीदे, जिसमें प्रत्येक टिकट में समान सात संख्याएं थीं। सभी सात संख्याओं का मिलान हुआ और उस व्यक्ति ने भव्य पुरस्कार जीता।
यह भी पढ़ें- गजब की लॉटरी: 286 रुपये देकर 3.8 करोड़ का घर जीतने का मौका, बस आने वाला है रिजल्ट












Click it and Unblock the Notifications