सोशल मीडिया पर म्यांमार ऑपरेशन की तस्वीरें फर्जी- रक्षा मंत्रालय
नई दिल्ली। म्यांमार ऑपरेशन के बाद जिस तरह से सेना के जवानों की तस्वीरें साझा की जा रही तस्वीरों से रक्षा मंत्रालय ने किनारा कर लिया है। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता सितांशु कर ने ट्वीट करके कहा कि जो म्यांमार ऑपरेशन से जुड़ी जो तस्वीरें मीडिया में साझा हो रही हैं उसका सेना से कोई लेना-देना नहीं है और ना ही हमने ऐसी कोई तस्वीर जारी की है।

लेकिन जिस तरह से मीडिया के हर वर्ग ने म्यांमार ऑपरेशन की ग्राफिक डीटेल दिखायी और फिर उसके बाद म्यांमार ने इस ऑपरेशन से किनारा किया है उसने भारत सरकार के मुश्किल खड़ी कर दी है।
म्यांमार के राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से फेसबुक पर जो पोस्ट साझा की गयी है उसमें लिखा गया है कि सेना की ओर से हमें जो जानकारी दी गयी है उसके अनुसार जो ऑपरेशन हुआ है वह भारत की जमीन के भीतर ही हुआ है। हम किसी भी देश को अपने देश के भीतर हमला करने की इजाजत नहीं देते जिससे की हमारे इलाके में तनाव बढ़े।












Click it and Unblock the Notifications