उत्तर प्रदेश में भयावह है स्वाइन फ्लू के आंकड़े, अब तक 695 चपेट में

लखनऊ। गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज की घटना ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। गोरखपुर के इस अस्पताल में तीन दिन के भीतर बच्चों की मौत का आंकड़ा 60 पार पंहुच चुका है। उत्तर प्रदेश सरकार के अनुसार मौत इंसेफलाइटिस वायरस से हुई है लेकिन राज्य में स्वाइन फ्लू के आंकड़े भी उतने ही खतरनाक तरीकों से डरा रहे हैं।

UP में भयानक है स्वाइन फ्लू के आंकड़े, अब तक 695 चपेट में

हेल्थ डिपार्टमेंट के अनुसार उत्तर प्रदेश में स्वाइन फ्लू भी अपने चरम पर है। अब तक 695 स्वाइन फ्लू के केस सामने आ चुके हैं। जिसमें सिर्फ लखनऊ शहर से 394 स्वाइन फ्लू के केस सामने आए हैं। इन आंकड़ों के बीच सबसे भयावह बात यह है कि राज्य में अब तक 24 लोगों की स्वाइन फ्लू से जान जा चुकी है। इस खतरनाक बीमारी के आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैं।

हेल्थ डिपार्टमेंट के अनुसार 8 अगस्त को लखनऊ के 9 स्कूली बच्चों में स्वाइन फ्लू के लक्षण पाए गए। हैरानी की बात यह है कि राज्य में इस भयानक बीमारी का आंकड़ा तेजी के साथ बढ़ रह है। सूत्रों की माने तो उच्च आर्द्रता के कारण अभी कुछ और वक्त तक यह बीमारी बनी रहेगी।

आपको बता दे कि उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के बीआरडी कोलेज में ऑक्सीजन की कमी के कारण अब तक 60 से ज्यादा बच्चे मार चुके हैं। सरकार ने मौत का कारण इंसेफलाइटिस वायरस बताया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+