बुकर विजेता गीतांजलि श्री के खिलाफ शिकायत दर्ज होने के बाद रद्द किया गया आगरा में सम्मान कार्यक्रम
बुकर विजेता गीतांजलि श्री के खिलाफ शिकायत दर्ज होने के बाद रद्द किया गया आगरा में सम्मान कार्यक्रम
आगरा, 30 जुलाई: इंटरनेशलन बुकर प्राइज विनर गीतांजलि श्री को सम्मानित करने के लिए आगरा में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था लेकिनआयोजकों ने ये कार्यक्रम रद्द कर दिया गया था क्योंकि लेखक के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई थी। गीतांजलि के उपन्यास में भारतीय देवताओं के बारे में कुछ आपत्तिजनक टिप्पणियां हैं।

सम्मान समारोह का आयोजन आगरा के सांस्कृतिक संगठन रंगीला और आगरा थिएटर क्लब द्वारा किया जाना था। रंगीला के पदाधिकारी अनिल शुक्ला ने कहा कि 'इंटरनेशनल बुकर पुरस्कार विजेता गींजलि श्री के खिलाफ एक शिकायत पर विवाद के कारण कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया था।
उन्होंने कहा हाथरस जिले के सादाबाद के संदीप कुमार पाठक नाम के एक व्यक्ति ने लेखक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में उन्होंने भगवान शिव और माता पार्वती पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों के लिए गीतांजलि श्री को जिम्मेदार ठहराया है। पाठक ने अपनी शिकायत में उल्लेख किया है कि टिप्पणियों ने "हिंदुओं की भावनाओं को आहत किया है"।












Click it and Unblock the Notifications