हनीप्रीत की मां ने राखी सावंत को भेजा 5 करोड़ का नोटिस,रखी ये मांग
Recommended Video

नई दिल्लीः जेल में बंद गुरमीत राम रहीम की मुंह बोली बेटी हनीप्रीत एक बार चर्चा में हैं। इस बार उनकी चर्चा की विषय है राखी सांवत को भेजा गया पांच करोड़ का नोटिस। हनीप्रीत की मां आशा तनेजा ने राखी सावंत को कानूनी नोटिस भेजा है। इस नोटिस का जवाब देने के लिए राखी सावंत को तीस दिनों का समय दिया गया है। अगर 30 दिनों में राखी सावंत माफी नहीं मांगती हैं और जवाब नहीं देती हैं तो उन पर केस दर्ज किया जाएगा।

लगाए थे कई गंभीर आरोप
बता दें, राखी सावंत ने गुरमीत राम रहीम और उनकी मुंहबोली बेटी हनीप्रीत पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। राखी का कहना था कि एक बार राम रहीम ने उन्हें अपने जन्मदिन पर डेरे में बुलाया था तो हनीप्रीत राम रहीम और राखी की नजदीकी से डर गई थी।

राखी सावंत एक फिल्म भी बना रही हैं
आरोप लगाते हुए राखी ने कहा था कि हनीप्रीत को डर था कि कहीं राखी सावंत उसकी सौतन न बन जाए। राखी का कहना था कि राम रहीम उन्हें डेरे में बनी गुफा में भी लेकर गया था। राखी ने ये सारी बातें एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कही थीं। बता दें, राखी सावंत एक फिल्म भी बना रही हैं और वो खुद इस फिल्म में हनीप्रीत की भूमिका में हैं।

हनीप्रीत को बदनाम किया है
हनीप्रीत की मां के वकील द्वारा भेज गए कानूनी नोटिस में आशा तनेजा ने राखी सावंत से 30 दिन के अंदर-अंदर माफी मांगने को कहा है। हनीप्रीत की मां ने आरोप लगाया है कि डेरा सच्चा सौदा मामले में राखी सावंत ने गलत बयान देकर हनीप्रीत को बदनाम किया है।

पांच करोड़ रुपये का मुकदमा दर्ज किया जाएगा
वकील ने कहा कि राखी सावंत को अपना बयान वापस लेना चाहिए, अगर वो ऐसा नहीं करती हैं तो उनके खिलाफ पांच करोड़ रुपये का मुकदमा दर्ज किया जाएगा। बता दें, इस पूरे मामले पर अभी तक राखी सावंत की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

जेल में हैं गुरमीत राम रहीम
बता दें, डेरा सच्चा सौदा के मुखिया गुरमीत राम रहीम को बलात्कार के दो मामलों में कुल 20 साल की सजा दी गई है। जेल में सजा काट रहे राम रहीम प्रकरण के दौरान राखी ने कई विवादित बयान दिए थे।
-
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट -
Nitish Kumar का मास्टरस्ट्रोक! राज्यसभा गए पर CM पद पर अब भी सस्पेंस! 14 अप्रैल के बाद बिहार को मिलेगा नया CM? -
राजस्थान रॉयल्स की 13,500 करोड़ की डील रुक गई? बॉम्बे हाई कोर्ट में जीत से राज कुंद्रा ने पलटा गेम -
Gold Rate Today: रामनवमी पर एक दिन में ₹4,900 उछला सोना,ये है आपके शहर में 22K-18K का ताजा रेट -
Petrol Diesel Crisis: भारत के पास कितने दिनों का पेट्रोल-डीजल और LPG? किसके पास सबसे ज्यादा और कहां खड़े हम? -
IPL 2026: विराट कोहली की RCB का बदलेगा नाम? 16,700 करोड़ की डील के बाद अनन्या बिड़ला ने दिया जवाब! -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच












Click it and Unblock the Notifications