Covid-19: स्वास्थ्य मंत्रालय ने होम आइसोलेशन के लिए जारी की नई गाइडलाइन, इन बातों का पालन जरूरी
नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 4213 मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में कोरोना वायरस के 67,152 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 44,029 एक्टिव केस हैं। 20,917 लोग ठीक हो गए हैं और 2206 लोगों की मौत हो गई है। महाराष्ट्र में 22,171 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 4199 लोग ठीक हो गए हैं।
Recommended Video

स्वास्थ्य मंत्रालय ने लिया फैसला
संक्रमित मरीजों की संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना के हल्के लक्षणों वाले मरीजों को होम आइसोलेशन पर जाने की छूट दी है लेकिन स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से इस बारे में नई गाइडलाइन जारी की गई है, जिसमें लिखी बातों का पालन करना बेहद जरूरी है।

कोरोना संक्रमित मरीजों को तीन श्रेणी में बांटा गया है
- पहला बहुत कम लक्षण वाले मरीज, जिन्हें कोविड केयर सेंटर में रखा जाता है।
- दूसरा ऐसे मरीज जिनमें कोरोना के तीन या चार लक्षण दिखाई देते हैं, इन मरीजों को कोविड हेल्थ सेंटर में रखा जाता है।
- तीसरा ऐसे मरीज जिनमें कोरोना के सभी लक्षण दिखाई देते हैं, ऐसे मरीजों को कोविड हॉस्पिटल में रखा जाता है।
ये हैं गाइडलाइंस
- कोरोना संक्रमित मरीज होम आइसोलेशन में तभी जा सकता है जब डॉक्टर अपनी रिपोर्ट में मरीज जो घर जाने की इजाजत दे।
- दूसरा मरीज के पास घर पर आइसोलेशन की सुविधा उपलब्ध हो.
- घर पर एक आदमी 24 घंटे उसके साथ रहने वाला होना चाहिए.
- अस्पताल के साथ मरीज हर वक्त टच में हो।
- मरीज के मोबाइल फोन पर आरोग्य सेतु एप भी होना बेहद जरूरी है.
- मरीज के हेल्थ की रिपोर्ट जिला स्वास्थ्य अधिकारी को होनी चाहिए।
- जो भी मरीज होम आइसोलेशन में जाएगा उसे एक फॉर्म भरना होगा।
- हर वक्त ट्रिपल लेयर वाला मेडिकल मास्क पहनना होगा। हर 8 घंटे में इसे बदलना होगा। अगर मास्क गीला या गंदा हो जाता है तो तुरंत बदलना पड़ेगा।
- इस्तेमाल के बाद मास्क को डिस्कार्ड करने से पहले 1% सोडियम हाइपो-क्लोराइट से संक्रमण रहित (डिसइन्फेक्ट) करना होगा।
मरीज को अपने कमरे में ही रहना होगा। घर के दूसरे सदस्यों खासकर बुजुर्गों और हाइपरटेंशन या दिल की बीमारी वाले लोगों से संपर्क नहीं होना चाहिए। - साबुन-पानी या अल्कोहॉल वाले सैनिटाइजर से कम से कम 40 सैकंड तक हाथ साफ करते रहने चाहिए।
- कमरे में जिन सतहों को बार-बार छूना पड़ता है (जैसे- टेबलटॉप, दरवाजों के कुंडी और हैंडल) उन्हें 1% हाइपोक्लोराइट सॉल्यूशन से साफ करना चाहिए।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने दिया बड़ा बयान
तो वहीं तो वहीं रविवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा था कि पिछले 3 दिन का हमारा डबलिंग रेट 12 दिन है, हमारा रिक्वरी रेट देश में 30% के ऊपर पहुंच गया है, 60,000 में से करीब 20,000 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। देश में मृत्यु दर अभी भी 3.3% है।बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने आज मंडोली कोविड केयर सेंटर का दौरा किया, यहां उन्होंने कोरोना वायरस के ठीक हो चुके मरीज़ों से भी मुलाकात की। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 20,228 मामले सामने आ गए हैं। गुजरात में 7796 मामले सामने आए हैं।
-
बिहार में होगी टीवीएफ की फिल्म ‘शिव-शक्ति’ की शूटिंग, युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण और काम का मौका -
Iran America War: ईरानी राजदूत से विदेश मंत्री जयशंकर ने की मुलाकात, क्या हुई सीक्रेट बात? -
US Secretary India Visit: युद्ध के बीच 'ट्रंप के वॉर मिनिस्टर' का अचानक भारत दौरा, किन मुद्दों पर चर्चा -
New Labour Codes: नए श्रम कानून लागू होने से कंपनियों और कर्मचारियों पर क्या असर पड़ेगा? Explainer में समझें -
पुणे के Dr Vishal Khalane बना रहे मातृत्व देखभाल की नई मिसाल, नॉर्मल डिलीवरी को दे रहे बढ़ावा -
World Most Polluted Cities: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, भारत की क्या है रैंकिंग -
US Iran War: कौन रुकवाएगा अमेरिका-ईरान की जंग? भारत, पाकिस्तान या तुर्की? किसे मिलेगा क्रेडिट? -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Iran America War: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री से की बात,किन मुद्दों पर हुई बात -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत












Click it and Unblock the Notifications