दिल्ली में सीएए के खिलाफ 66 प्रदर्शन, 99 गिरफ्तारी: लोकसभा में गृह मंत्रालय

नई दिल्ली। संशोधन अधिनियम के खिलाफ दिल्ली में 66 विरोध प्रदर्शन हुए। इसमें 11 मामले दर्ज किए गए हैं, जिसमें 99 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। गृह मंत्रालय ने मंगलवार को एक सवाल के जवाब में ये लिखित जानकारी दी है। जवाब में बताया गया है कि दिल्ली पुलिस ने नागरिकता (संशोधन) अधिनियम, 2019 के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा, बिना इजाजत सभा, पथराव, सार्वजनिक/व्यक्तिगत संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की घटनाओं के मामले दर्ज किए हैं।

CAA 11 cases registered 99 arrested

संसद के बीते सत्र में सरकार नागिरकता कानून लेकर आई थी। संसद में बिल पेश होने के बाद ससे ही पूर्वोत्तर के राज्यों और देश के अन्य हिस्सों में विरोध प्रदर्शन होने लगे थे। दिल्ली में भी नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं। 15 दिसंबर से दिल्ली में इस कानून को लेकर प्रदर्शन शुरू हुए थे। दिल्ली में कम से कम 4 से 5 जगहों पर सीएए के खिलाफ लगातार धरना प्रदर्शन जारी है। इसमें शाहीन बाग और जामिया मिलिया भी है, जहां 15 दिसंबर से लगातार धरना जारी है।

सीएए के अलावा एनआरसी को लेकर भी विरोध है। केंद्रीय गृह मंत्री ने बीते सत्र में संसद में देशभर में एनआरसी कराने की बात कही थी। एनआरसी को लेकर भी मंगलवार को गृह मंत्रालय ने लोकसभा में जवाब दिया है। गृहराज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि अभी तक राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) को राष्ट्रीय स्तर पर तैयार करने का कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

गृह मंत्रालय ने निर्भया फंड से जुड़ी एक और जानकारी भी मंगलवार को दी है। मंत्रालय ने बताया है कि निर्भया फंड योजना के तहत केंद्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला, चंडीगढ़ में एक अत्याधुनिक डीएनए विश्लेषण केंद्र स्थापित किया गया है। जिसके लिए 99.76 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। यहां यौन उत्पीड़न से जुड़ी 2000 फोरेंसिक मामलों की जांच एक साल में हो सकेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+