कोरोना रोकथाम को लेकर जारी निर्देशों को गृह मंत्रालय ने 31 अगस्त तक बढ़ाया

कोरोना प्रतिबंधों को लेकर जारी निर्देशों को

नई दिल्ली, 28 जुलाई: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कोरोना वायरस की रोकथाम को लेकर जारी अपने निर्देशों को 31 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया है। बुधवार को गृह मंत्रालय ने इसको लेकर जानकारी दी है। इससे पहले जून में गृह मंत्रालय की तरफ से राज्यों और सभी केंद्र शासित प्रदेशों को कोविड-19 के लिए पांच सूत्री रणनीति पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा गया था। इसमें 31 जुलाई तक विशेष ध्यान रखने की बात कही गई थी। जिसे अब एक महीने के लिए बढ़ा दिया गया है।

कोरोना

क्या कहा है गृह मंत्रालय ने

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कोरोना वायरस को लेकर जून के आखिर में दिशा निर्देश जारी किए। गृह मंत्रालय ने कहा था कि राज्य 31 जुलाई तक कोविड के नियंत्रण और प्रबंधन पर खास ध्यान रखें। गृह मंत्रालय ने राज्यों को कहा है कि आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत वो आवश्यक उपाय कर सकते हैं। साथ ही कोविड प्रतिबंधों में ढील देने की प्रक्रिया को बहुत सावधानीपूर्वक अंजाम दिए जाने की जरूरत है। केंद्र ने कोविड मैनेजमेंट को पांच प्वाइंट की रणनीति- टेस्ट, ट्रैक, ट्रीट, टीकाकरण और कोविड-उपयुक्त व्यवहार, को अपनाया जाना चाहिए।

देश में कोरोना की स्थिति

देश में बीते कुछ दिनों से 40 हजार के करीब कोरोना के नए मामले सामने आ रहे हैं। कोरोना वायरस के मामलों में मंगलवार को दिखी एक बड़ी गिरावट के बाद बुधवार को फिर से इजाफा हुआ और दैनिक केस 40 हजार से ऊपर दर्ज किए गए। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटों के भीतर कोरोना वायरस के 43,654 नए केस सामने आए हैं, जबकि 640 मरीजों की मौत हुई है। अब देश में कोरोना वायरस के कारण हुई मौतों की संख्या 4,22,022 हो गई है। वहीं, इस समय कोरोना वायरस के एक्टिव मरीज 3,99,436 हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+