सीमा पर उकसायेंगे नहीं लेकिन चुप भी नहीं बैठेंगे- राजनाथ सिंह
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सीमा सुरक्षा बल की स्वर्ण जयंती के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि भारत सीमाओं के पार पहले गोलीबारी कर किसी को संघर्ष के लिये उकसायेगा नहीं लेकिन हमारे सैनिक सीमा पार से होनेवाली गोलीबारी का करारा जवाब देंगे।

राजनाथ सिंह ने कहा कि सुरक्षित सीमाएं भारत के विकास का अभिन्न अंग हैं। उन्होंने कहा कि सीमा सुरक्षा बल देश की सीमाओं की रक्षा करने के साथ ही बांग्लादेश और गुजरात के बीच की तटीय सीमाओं और जल की निगरानी करता है।
गृहमंत्री ने कहा कि सरकार ने बांग्लादेश सीमा के लिए छह और गुजरात के लिए तीन सचल जल सीमा चौकी (बीओपी) के लिये मंजूरी दी है। उन्होंने कहा कि सीमा सुरक्षा बल को नवीनतम हथियारों और उपकरण प्रदान करने में सरकार की प्रतिबद्धता का आश्वासन दिया। सीमाओं के आसपास के क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए कल्याण और विकास कार्यों में सीमा सुरक्षा बल के कर्मियों के सहयोग की सराहना भी की।












Click it and Unblock the Notifications