अमित शाह का कांग्रेस पर हमला, कहा- पहले हमले के बाद चुप रहती थी सरकार, अब हम देते हैं जवाब

नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुजरात के दौरे पर हैं। इस दौरान गुरुवार को उन्होंने कच्छ के रण की टेंट सिटी में सीमा क्षेत्र 'विकासोत्सव 2020' का उद्घाटन किया। इसके साथ ही कच्छ के रण में 3 सीमावर्ती जिलों कच्छ, बनासकांठा और पाटन के ग्राम प्रधानों के साथ बातचीत की। साथ ही उन्होंने गुजरात में बीजेपी सरकार की जमकर तारीफ की और उसकी उपलब्धियों को गिनाया।

gujrat

अमित शाह ने कहा कि इस 'विकासोत्सव' का उद्देश्य हमारे सीमावर्ती गांवों के निवासियों को सुविधाएं प्रदान करना है, जो अन्य आंतरिक गांवों में उपलब्ध हैं। हमारे रक्षा बलों के साथ सुरक्षा बनाए रखने में सीमावर्ती नागरिक प्रमुख भूमिका निभाते हैं। उन्होंने आगे कहा कि पीएम मोदी हमेशा कहते रहे हैं कि सीमा पर बसे गांवों में हर वो योजना लागू होगी, जो पूरे देश में है। इसके साथ ही इन गांवों से पलायन नहीं होना चाहिए।

कांग्रेस पर भी उन्होंने इशारों ही इशारों में हमला किया। गृहमंत्री ने कहा कि एक वक्त था जब हमारे देश के ऊपर हमला होता था, तब की सरकारें चुपचाप बैठ जाती थीं और कोई कार्रवाई नहीं करती थीं। उनके नेता, मंत्री सिर्फ बयानबाजी करते थे, लेकिन अब वक्त बदल गया है। बीएसएफ के जवान आंख में आंख डालकर दुश्मनों को जवाब देने लगे हैं।

कार्यक्रम के दौरान शाह ने गुजरात में बीजेपी सरकार की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि जब मैं भूकंप के बाद 2001 में भुज आया था, तब यह जर्जर था। उस दौरान मलबा हटकर इसे समतल कर दिया गया था। अब आप देखिए यहां पर मॉल और इमारतें बड़ी संख्या में खड़ी हो गई हैं। यह विकास भुज के लोगों की लचीलापन के लिए एक वसीयतनामा है। उन्होंने लोगों का सलाह देते हुए कहा कि सभी दिवाली मनाएं, लेकिन कोरोना से बचने के लिए सावधानियां बरतें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+