गृह मंत्री अमित शाह की तबीयत में सुधार, जल्दी ही किया जाएगा AIIMS से डिस्चार्ज

नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को एम्स से डिस्चार्ज किया जाएगा। दिल्ली एम्स की ओऱ से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि, गृह मंत्री अमित शाह ठीक हो चुके हैं। उन्हें एम्स से डिस्चार्ज किया जा रहा है। बता दे कि, कोरोना से ठीक होने के बाद 18 अगस्त को तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इससे पहले कोरोना संक्रमण के दौरान अमित शाह गु्रुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में एडमिट हुए थे।

Home Minister Amit Shah has recovered and is likely to be discharged from AIIMS Delhi

डॉक्‍टरों की रिपोर्ट के मुताबिक वह पहले से काफी बेहतर हैं। शाह के स्वास्थ्य में काफी सुधार है। संस्थान के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया के नेतृत्व में डॉक्टरों की एक टीम उनका इलाज कर रही है। इसी सी महीने 2 अगस्त को गृह मंत्री अमित शाह की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी जिसके बाद वह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती हुए थे। 14 अगस्त को उनकी जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

उसके बाद वह डॉक्टरों की सलाह पर होम आइसोलेशन में चले गए थे लेकिन कोरोना संक्रमण से मुक्त होने के बाद सेहत से जुड़ी कुछ समस्याओं की वजह से 18 अगस्त को वह एम्स में भर्ती हुए थे। एम्स से जारी एक बयान में कहा गया था कि उन्हें तीन दिनों से बदन दर्द की शिकायत थी और थकान भी महसूस हो रही थी। अमित शाह अस्पताल से ही मंत्रालय का कामकाज कर रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+