कल्याण सिंह के निधन पर यूपी में तीन दिन का राजकीय शोक, 23 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा

लखनऊ, 22 अगस्त। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह का लंबी बीमार के बाद शनिवार को लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में निधन हो गया। कल्याण सिंह पिछले कई दिनों से बीमार थे जिसके बाद उन्हें 4 जुलाई को पीजीआई में भर्ती किया गया था जहां उनकी बीती रात निधन हो गया है। कल्याण सिंह निधन पर शोक जाहिर करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 23 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। मुख्यमंत्री ने कल्याण सिंह के निधन पर तीन दिन के राजकीय शोक के साथ 23 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है।

kalyan

कल्याण सिंह की तबीयत शनिवार को काफी बिगड़ गई, उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। जिसके बाद 9.15 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर को लखनऊ के मॉल एवेन्यू स्थिति उनके आवास पर लाया गया जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके कैबिनेट के सदस्यों ने श्रद्धांजलि दी। कल्याण सिंह के निधन की जानकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करके दी थी, जिसके बाद उनके निधन पर दुख जाहिर करने के लिए शनिवार की रात कैबिनट की बैठक हुई।

बता दें कि कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार 23 अगस्त को नरौरा में गंगा नदी के तट पर होगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल्याण सिंह के निधन पर शोक जाहिर करते हुए कहा कि भारतीय राजनीति में शुचिता, पारदर्शिता व जन सेवा के पर्याय, अप्रतिम संगठनकर्ता एवं लोकप्रिय जननेता आदरणीय कल्याण सिंह जी का देहावसान संपूर्ण राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्हें कोटि-कोटि श्रद्धांजलि। कल्याण सिंह के निधन पर उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और केशव प्रसाद मौर्या ने भी दुख जाहिर किया है। इसके अलावा देश के कई शीर्ष नेताओं ने कल्याण सिंह के निधन पर शोक जाहिर किया है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के मुख्य महंत नरेंद्र गिरी ने कहा कि देश की राजनीति ने एक शीर्ष नेता को खो दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+