अंग्रेजी न जानने वाले इरफान खान के निधन पर हॉलीवुड तक दुखी

मुंबई। बॉलीवुड एक्‍टर इरफान खान को अगर सही मायनों में हॉलीवुड में भारत का प्रतिनिधि कहा जाए तो अतिशयोक्ति नहीं होगी। इरफान एक ऐसे कलाकार हैं जिनके खाते में 'लाइफ ऑफ पाई' 'जुरासिक वर्ल्‍ड', 'स्‍लमडॉग मिलेनियर' और अमेजिंग 'स्‍पाइडरमैन' जैसी फिल्‍में हैं। अमेरिका और ब्रिटेन की फिल्‍म इंडस्‍ट्री में इरफान ने अपने दम पर अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। बुधवार को जब अभिनेता ने अंतिम सांस ली तो उस इंडस्‍ट्री में भी शोक की लहर दौड़ गई, जहां पर इरफान तब पहुंचे जब उन्‍हें अंग्रेजी का ज्‍यादा ज्ञान नहीं था।

इरफान को किया सलाम

इरफान को किया सलाम

साल 2019 में एक खास प्रकार के कैंसर का इलाज कराकर लंदन से लौटे इरफान के बारे में हॉलीवुड रिपोर्टर ने लिखा है कि वह एक असाधार एक्‍टर थे और उनके जैसा अब मिल पाना बहुत ही मुश्किल है। 'सलाम बॉम्‍बे' इरफान की वह फिल्‍म थी जिसमें उन्‍हें मीरा नायर जैसी हॉलीवुड फिल्‍ममेकर ने मौका दिया था। स्‍कॉट फेनबर्ग तो ऑस्‍कर पुरस्‍कारों में बतौर एनाउंसर नजर आते हैं, उन्‍होंने ट्वीट किया और लिखा, 'यह बहुत ही दिल दुखाने वाली खबर है। वह एक महान कलाकार थे और 'स्‍लमडॉग मिलेनियर' से लेकर 'लाइफ ऑफ पाई' तक और फिर द लंचबॉक्‍स, मुझे उनकी हर फिल्‍म से प्‍यार है। आरआईपी।'

Recommended Video

    Irrfan Khan Profile: 'Shrikant' से लेकर 'Angrezi Medium' तक का बेमिसाल सफर | वनइंडिया हिंदी

    हर चीज में खूबसूरती तलाशने वाले इरफान

    अमेरिकी फिल्‍म डायरेक्‍टर और इरफान को 'जुरासिक वर्ल्‍ड' में डायरेक्‍ट कर चुके, कोलिन ट्रेवोरोव ने ट्विटर पर लिखा, 'इरफान खान को खोने का बहुत दुख है। एक ऐसा विचारशील इंसान जो अपने आस-पास मौजूद हर चीज में खूबसूरती तलाश लेता है।' इसके साथ ही कोलिन ने इरफान के साथ हुई आखिरी वार्ता का जिक्र किया है। इरफान ने कोलिन से कहा था कि वह इस बात को हमेशा याद रखें कि उनकी जिंदगी के क्‍या मायने हैं और उसके कितने हैरान करने वाले पहलू हैं। कोलिन की मानें तो सबसे मुश्किल दिनों में इरफान ने उनसे यह बात कही थी। इसके साथ ही उन्‍होंने इरफान की एक मुस्‍कुराती हुई फोटो को ट्वीट किया।

    ब्रिटिश इंस्‍टीट्यूट ने दी श्रद्धांजलि

    इरफान को अंग्रेजी का ज्‍यादा ज्ञान नहीं था और वह खुद भी कई बार इंटरव्‍यूज में इस बात को मान चुके थे। इरफान ने एक इंटरव्‍यू में कहा था, 'भाषा कभी किसी इंसान की पहचान नहीं होती है बल्कि उसका दिल कैसा है, यह सबसे महत्‍वूपर्ण है।' इरफान के निधन पर ब्रिटिश फिल्‍म इंस्‍टीट्यूट ने भी शोक जताया है। इंस्‍टीट्यूट ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है, 'बॉलीवुड लीजेंड इरफान खान के निधन पर हम बहुत ही दुखी हैं।'

    हमेशा जिंदा रहेंगे इरफान

    ब्रिटिश एक्‍टर, रैपर और कई प्रतिष्ठित पुरस्‍कारों के विजेता रिजवान अहमद जिनका स्‍क्रीन नेम रिज अहमद है, उन्‍होंने ट्वीट किया और लिखा, 'अगर आपने उनका काम नहीं देखा है तो फिर 'लंचबॉक्‍स' या फिर 'द वॉरियर' देखिए। एक सच्‍चा कलाकार जो बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों जगह रहा और दोनों ही जगह पर मशहुर हुआ। उनका नाम हमेशा जिंदा रहेगा।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+