जब वरुण धवन के 'टन टना टन' गाने पर नाचे हॉलीवुड सुपस्टार क्रिस प्रैट, मजेदार है वायरल वीडियो
जब वरुण धवन के 'टन टना टन' गाने पर नाचे हॉलीवुड सुपस्टार क्रिस प्रैट, मजेदार है वायरल वीडियो
मुंबई, 02 जुलाई: हॉलीवुड सुपस्टार एक्टर क्रिस प्रैट बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन के 'टन टना टन' गाने पर डांस करते दिखे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 'टन टना टन' गाने के डांस स्टेप क्रिस प्रैट को वरुण धवन ने ऑनलाइन चैटिंग के दौरान सिखाई, जिसको हॉलीवुड सुपस्टार ने फौरन सीख लिया। वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम पर गुरुवार (01 जुलाई) को एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो में वह क्रिस प्रैट के साथ ऑनलाइन चैट करते नजर आ रहे हैं। वरुण धवन ने क्रिस प्रैट से उनकी आने वाली फिल्म ''द टुमॉरो वॉर'' की रिलीज से लेकर कई पर्सनल सवाल भी पूछे। इसी चैट के दौरान वरुण धवन ने अपनी फिल्म जुड़वा 2 के गाने 'टन टना टन' पर क्रिस पैट से डांस करवाया।

वरुण धवन ने क्रिस प्रैट को कैसे करवाया डांस
वरुण धवन ने इस लाइव सेशन के दौरान क्रिस प्रैट को कहा है, मैं आपको एक बॉलीवुड गाने का एक डांस स्टेप दिखाने वाला हूं, इस गाने का नाम है- ''टन टना टन'' इसके बाद वरुण धवन गाने का सिग्नेचर स्टेप करते हैं। वरुण को डांस मूव को देख, क्रिस प्रैट भी उसे फौरन सीख लेते हैं। उसके बाद वरुण और क्रिस प्रैट एक साथ ''टन टना टन'' गाने पर डांस मूव करते दिखते हैं। डांस को करने के बाद क्रिस प्रैट ने वरुण धवन से पूछा कि क्या उन्होंने ठीक से किया। जिसके जवाब में वरुण कहते हैं, - हां बिल्कुल ठीक।

क्या भारत आएंगे क्रिस प्रैट
इस लाइव सेशन के दौरान वरुण धवन ने क्रिस प्रैट से पूछा कि क्या उनका भारत आने का कोई प्लान है। जवाब में क्रिस प्रैट कहते हैं, वह इसके लिए फिलहाल इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह भारत की अलग-अलग संस्कृति को देखना चाहते हैं लोगों से मिलना चाहते हैं, शायद वह जल्दी भारत आ सकते हैं।
वीडियो में वरुण धवन क्रिस प्रैट से उनके हिट शो पार्क्स एंड रिक्रिएशन के बारे में भी सवाल किया। वरुण ने पूछा कि क्या उन्होंने कभी सोचा था कि वह इतने फेमस हो जाएंगे। जवाब में क्रिस ने कहा कि उन्होंने वो शो इसलिए किया था क्योंकि शो के मॉक्यूमेंट्री स्टाइल टोन से वह काफी प्रभावित थे।

अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई है 'द टुमॉरो वॉर'
क्रिस प्रैट की फिल्म 'द टुमॉरो वॉर' शुक्रवार (02 जुलाई) को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म को हिंदी के साथ-साथ तमिल और तेलुगू में भी डब किया गया है। ये फिल्म आज के जीवन को छोड़ भविष्य में तीस साल बाद की जिंदगी कैसी होगी, उसपर आधारित है। फिल्म में क्रिस एक सुपर सोल्जर के किरादर में है, जिसे एलियंस से लड़ाई के लिए 2051 में भेजा जाता है। फिल्म के निर्देशक एडम मैके हैं।












Click it and Unblock the Notifications