Holi Special Trains 2026: मुंबई-अहमदाबाद से यूपी-बिहार के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, नोट करें नंबर और तारीख
Indian Railways, Holi Special Trains 2026: होली के त्योहार पर घर जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने बड़ी राहत दी है। हर साल की तरह इस बार भी महाराष्ट्र (maharashtra) और गुजरात (Gujarat) से उत्तर प्रदेश-बिहार (UP-Bihar) के विभिन्न शहरों के लिए दर्जनों 'होली स्पेशल' ट्रेनों का ऐलान किया गया है। यह कदम प्रवासियों की भारी संख्या और वेटिंग लिस्ट की समस्या को देखते हुए उठाया गया है।
रेलवे के इस फैसले से विशेषकर उत्तर प्रदेश और बिहार के उन कामगारों को सबसे ज्यादा फायदा होगा जो त्यौहार मनाने अपने गांव जाते हैं। अधिकांश स्पेशल ट्रेनें डीडीयू (DDU)-प्रयागराज छिवकी और जबलपुर के रूट से चल रही हैं हैं ताकि प्रमुख जंक्शनों को कवर किया जा सके। रेलवे ने इन ट्रेनों के नंबर, समय और ठहराव की पूरी जानकारी शेयर की है।

1. महाराष्ट्र से बिहार के लिए स्पेशल ट्रेनें (Maharashtra to Bihar Trains)
पुणे- दानापुर - पुणे स्पेशल (ट्रेन नंबर 01481/01482)
- गाड़ी संख्या 01481 (पुणे से): 23 फरवरी से 6 मार्च 2026 तक (हर सोमवार और शुक्रवार)। यह पुणे से 19:55 बजे चलेगी और तीसरे दिन सुबह 08:00 बजे दानापुर पहुंचेगी।
- गाड़ी संख्या 01482 (दानापुर से): 25 फरवरी से 8 मार्च 2026 तक (हर बुधवार और रविवार)। यह दानापुर से 10:00 बजे खुलकर अगले दिन 18:15 बजे पुणे पहुंचेगी।
- प्रमुख स्टॉप: डीडीयू, बक्सर, आरा, प्रयागराज छिवकी और जबलपुर।
पुणे - दानापुर - पुणे डेली स्पेशल (ट्रेन नंबर 01449/01450)
- गाड़ी संख्या 01449 (पुणे से): 21 फरवरी से 8 मार्च 2026 तक रोजाना दोपहर 15:30 बजे चलेगी। दानापुर आगमन सुबह 02:45 बजे (तीसरे दिन)।
- गाड़ी संख्या 01450 (दानापुर से): 23 फरवरी से 10 मार्च 2026 तक प्रतिदिन सुबह 05:00 बजे चलेगी।
LTT मुंबई - दानापुर स्पेशल (ट्रेन नंबर 01143/01144)
- गाड़ी संख्या 01143 (LTT से): 21 फरवरी से 8 मार्च 2026 तक रोजाना सुबह 10:30 बजे। दानापुर आगमन शाम 18:45 बजे (अगले दिन)।
- गाड़ी संख्या 01144 (दानापुर से): 22 फरवरी से 9 मार्च 2026 तक रोजाना रात 21:30 बजे।
LTT मुंबई - समस्तीपुर स्पेशल (ट्रेन नंबर 01043/01044)
- गाड़ी संख्या 01043 (LTT से): 24 फरवरी और 3 मार्च को दोपहर 12:15 बजे चलेगी।
- गाड़ी संख्या 01044 (समस्तीपुर से): 26 फरवरी और 5 मार्च को सुबह 03:00 बजे चलेगी।
- रूट: मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पाटलिपुत्र, डीडीयू होकर।
रक्सौल - LTT मुंबई - रक्सौल (ट्रेन नंबर 05557/05558)
- गाड़ी संख्या 05557 (रक्सौल से): 10 मार्च से 31 मार्च तक हर मंगलवार शाम 19:15 बजे।
- गाड़ी संख्या 05558 (LTT से): 12 मार्च से 2 अप्रैल तक हर गुरुवार सुबह 07:55 बजे।
सहरसा - LTT मुंबई - सहरसा (ट्रेन नंबर 05585/05586)
- गाड़ी संख्या 05585 (सहरसा से): 6 मार्च से 27 मार्च तक हर शुक्रवार शाम 17:45 बजे।
- गाड़ी संख्या 05586 (LTT से): 8 मार्च से 29 मार्च तक हर रविवार शाम 16:35 बजे।
2. राजस्थान से बिहार के लिए ट्रेन (Rajasthan to Bihar Trains)
श्रीगंगानगर - समस्तीपुर - श्रीगंगानगर (ट्रेन नंबर 04731/04732)
- गाड़ी संख्या 04731 (श्रीगंगानगर से): 1 मार्च से 3 मार्च तक हर रविवार दोपहर 13:25 बजे।
- गाड़ी संख्या 04732 (समस्तीपुर से): 3 मार्च से 31 मार्च तक हर मंगलवार तड़के 02:10 बजे।
- रूट: मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, गोरखपुर, मुरादाबाद।
3. गुजरात से बिहार के लिए ट्रेनें (Gujarat to Bihar Trains)
अहमदाबाद - दरभंगा - अहमदाबाद (ट्रेन नंबर 09465/09466)
- गाड़ी संख्या 09465 (अहमदाबाद से): 27 मार्च तक हर शुक्रवार को।
- गाड़ी संख्या 09466 (दरभंगा से): 30 मार्च तक हर सोमवार को।
- रूट: मुजफ्फरपुर, छपरा, लखनऊ, झांसी होकर।
अहमदाबाद - पटना - अहमदाबाद (ट्रेन नंबर 09447/09448)
- गाड़ी संख्या 09447 (अहमदाबाद से): 25 मार्च तक हर बुधवार को।
- गाड़ी संख्या 09448 (पटना से): 27 मार्च तक हर शुक्रवार को।
- रूट: डीडीयू, आगरा फोर्ट, कोटा होकर।












Click it and Unblock the Notifications