HMPV Telangana: क्या बेंगलुरु से फैलेगा वायरस? कनार्टक की होगी हवा टाइट, तेलंगाना दूर नहीं! Guidelines जारी
HMPV Virus Telangana Guidelines: क्या आपने हाल ही में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) के बारे में सुना है? चीन में इस वायरस के बढ़ते मामलों की खबरें हर तरफ चर्चा में हैं। अब यह वायरस भारत में भी एंट्री कर चुका है। बेंगलुरु में पहला मामला सामने आने के बाद राज्यों ने निगरानी बढ़ाई गई है।
लेकिन, तेलंगाना में फिलहाल राहत की खबर है। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने साफ किया है कि यहां अब तक एचएमपीवी का कोई मामला सामने नहीं आया है। तेलंगाना के स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि घबराने की जरूरत नहीं है। जन स्वास्थ्य निदेशक बी. रविंदर नायक ने बताया कि राज्य में वायरस से जुड़ा कोई केस नहीं मिला है। इसके बावजूद राज्य सरकार एहतियात के तौर पर जरूरी कदम उठा रही है और केंद्र सरकार के साथ समन्वय में काम कर रही है। गौर करने वाली बात यह है कि बेंगलुरु से सटे शहरों और राज्यों के लिए सबसे बड़ी खतरे की घंटी बज चुकी है। आइए विस्तार से गाइडलाइन्स से लेकर जानें सबकुछ ...

Human Metapneumovirus (HMPV): क्या है यह वायरस?
एचएमपीवी एक श्वसन संक्रमण फैलाने वाला वायरस है, जो खासतौर पर सर्दी के मौसम में सामान्य सर्दी-जुकाम जैसे लक्षण देता है। यह बच्चों और बुजुर्गों को अधिक प्रभावित करता है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इसका व्यवहार अन्य श्वसन वायरस की तरह ही होता है।
स्वास्थ्य विभाग की एडवायजरी जारी
तेलंगाना के स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमण से बचने के लिए कुछ खास सावधानियों का पालन करने की सलाह दी है। जानिए क्या करें और क्या न करें...
क्या करें?
- खांसते या छींकते समय मुंह और नाक को रूमाल या टिशू से ढकें।
- हाथों को बार-बार साबुन और पानी से धोएं या सैनिटाइज़र का उपयोग करें।
- भीड़भाड़ वाली जगहों से बचें और फ्लू जैसे लक्षण वाले व्यक्तियों से दूरी बनाए रखें।
- घर पर पर्याप्त वेंटिलेशन सुनिश्चित करें।
- पौष्टिक भोजन खाएं, खूब पानी पिएं और अच्छी नींद लें।
क्या न करें?
- बीमार व्यक्तियों से हाथ मिलाने या निकट संपर्क से बचें।
- इस्तेमाल किए हुए टिश्यू या रूमाल को दोबारा उपयोग में न लें।
- आंखों, नाक और मुंह को बार-बार छूने से बचें।
- सार्वजनिक जगहों पर थूकने से बचें।
- डॉक्टर की सलाह के बिना खुद से दवाइयां न लें।
स्वास्थ्य विभाग का भरोसा
डॉ. नायक ने कहा कि राज्य सरकार स्थिति पर लगातार नजर रख रही है। एनसीडीसी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ मिलकर काम किया जा रहा है ताकि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। नागरिकों से अपील की गई है कि वे सतर्क रहें लेकिन घबराएं नहीं।
तेलंगाना में एचएमपीवी को लेकर स्थिति अभी नियंत्रण में है। सरकार ने जरूरी सावधानियां और गाइडलाइन्स जारी कर दी हैं। अगर हम सभी एहतियात बरतें, तो इस वायरस से आसानी से बचा जा सकता है।
बेंगलुरु से पहुंचने में कितनी देरी?
बेंगलुरु से तेलंगाना के हैदराबाद की हवाई दूरी 503 किलोमीटर है। बेंगलुरु से हैदराबाद के लिए फ़्लाइट का औसत समय 1 घंटा और 16 मिनट है। इस रूट पर कई एयरलाइंस(एयर एशिया, इंडिगो, गो एयर, जेट एयरवेज, स्पाइसजेट, विस्तारा, एयर इंडिया)की फ़्लाइट्स चलती हैं। अगर, लापरवाही हुई तो, वायरस घंटे भर में ही पहुंचने के आसार माने जा सकते हैं।
कैसा है तेलंगाना का स्ट्रक्चर?
-
आबादी: 2011 की जनगणना के अनुसार, तेलंगाना की जनसंख्या लगभग 35 मिलियन थी। 2023 के अनुमान के अनुसार, यह संख्या बढ़कर लगभग 40 मिलियन हो गई है।
- सरकारी अस्पतालों की संख्या: तेलंगाना में कई सरकारी अस्पताल हैं, जिनमें प्रमुख हैं...
- गांधी हॉस्पिटल, हैदराबाद
- उस्मानिया जनरल हॉस्पिटल, हैदराबाद
- MGM हॉस्पिटल, वारंगल
- आबादी: 2011 की जनगणना के अनुसार, हैदराबाद की जनसंख्या लगभग 6.8 मिलियन थी। 2023 के अनुमान के अनुसार, यह संख्या बढ़कर लगभग 10 मिलियन हो गई है।
- सरकारी अस्पतालों की संख्या: हैदराबाद में कई सरकारी अस्पताल हैं, जिनमें प्रमुख हैं...
कैसा है तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद का स्ट्रक्चर?
1. उस्मानिया जनरल हॉस्पिटल
2. गांधी हॉस्पिटल
3. निम्स (NIMS)
ये भी पढ़ें- HMPV Prevention Tips: अगर आपके घर में किसी को हो जाए एचएमपीवी वायरस, तो सबसे पहले क्या करें, जानें हर डिटेल?












Click it and Unblock the Notifications