नेपाल बार्डर पर पकड़ा गया हिजबुल मुजाहिद्दीन का आतंकी

सशस्त्र सीमा बल ने नेपाल बार्डर पर हिजबुल के आतंकी को किया गिरफ्तार, भारत में आने की कर रहा था कोशिश

नई दिल्ली। सशस्त्र सीमा बल ने हिजबुल मुजाहिद्दीन के आतंकी को नेपाल बॉर्डर पर गिरफ्तार किया है। एसएसबी ने हिजबुल के आतंकी को उस वक्त गिरफ्तार किया जब वह भारत-नेपाल सीमा पर भारत में आने की कोशिश कर रहा था। खबरों के मुताबिक हिजबुल के इस आतंकी का नाम नसीर अहमद उर्फ सादिक है जोकि 2003 से पाकिस्तान में रह रहा था।

hizbul mujahideen

इससे पहले शनिवार को हिजबुल मुजाहिद्दीन के कमांडर जाकिर मूसा ने कश्मीर के कई हुर्रियत नेताओं को धमकी दी थी। मूसा ने धमकी दी थी कि वह हुर्रियत नेताओं का गला काट देगा अगर ये नेता कश्मीर के मुद्दे को राजनीतिक मुद्दा बताता है। मूसा ने कहा था कि उसने हुर्रियत के तमाम नेताओं की मदद की है, लिहाजा अगर ये नेता कश्मीर के मुद्दे को राजनीतिक मुद्दा बताते हैं तो हम उनका गला काट देंगे।

वहीं हिजबुल ने एक बयान जारी करके मूसा के बयान को खारिज किया था, हिजबुल ने अपने बयान में कहा था कि वह मूसा के बयान का समर्थन नहीं करते हैं और यह किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जा सकता है। यह जाकिर मूसा की व्यक्तिगत राय है। हिजबुल के प्रवक्ता सलीम हाशमी ने कश्मीर की स्थानीय मीडिया को यह बयान जारी करके हिजबुल का पक्ष सामने रखा।

इसे भी पढ़ें- अलगावादियों-आतंकियों के सामने जम्मू-कश्मीर का युवा झुकेगा नहीं

आपको बता दें कि मूसा वही है जिसने बुरहान वानी की मौत के बाद हिजबुल मुजाहिद्दीन की कमान संभाली है। उसने कहा कि वह हुर्रियत के नेताओं का गला काटकर उसे श्रीनगर के लाल चौक पर लटका देगा। उसने कहा था कि अगर ये नेता कश्मीर के मुद्दे को इस्लामिक संघर्ष नहीं बताकर राजनीतिक मुद्दा बताएंगे तो वह उन्हें मौत के घाट उतार देगा। माना जा रहा है कि हिजबुल के ही आतंकियों ने सेना के जवान उमर फयाज को पिछले हफ्ते मौत के घाट उतारा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+