मरने से पहले हाफिज सईद से क्‍या बात की थी बुरहान वानी ने

मरने से पहले हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर बुरहान वानी ने की थी पाकिस्‍तान में बैठे लश्‍कर-ए-तैयबा के सरगना हाफिज सईद से बातचीत।

नई दिल्‍ली। एक वेबसाइट की ओर से जम्‍मू कश्‍मीर में हिजबुल मुजाहिदीन कमांडर बुरहान वानी और लश्‍कर-ए-तैयबा के सरगना हाफिज सईद के बीच हुई बातचीत को जारी किया गया है। इस बातचीत को सुनकर साफ पता चलता है कि घाटी का माहौल बिगाड़ने के लिए वानी किस तरह से हाफिज सईद से मदद मांग कर रहा है।

burhan-wani-hafiz-saeed-audio-tape.jpg

क्‍या है बातचीत में

सीएनएन-न्‍यूज 18 की ओर से वानी और हाफिज के बीच हुई बातचीत का ऑडियो जारी किया गया है।

यह ऑडियो कब का है इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। लेकिन इतना तय है कि यह ऑडियो आठ जुलाई से पहले का है जब वानी एनकाउंटर में मारा नहीं गया था।

इस ऑडियो टेप में वानी सईद से अपने दुश्‍मन को हराने के लिए मदद मांग रहा है। वानी सईद से हथियार मांग रहा है ताकि दुश्‍मन को हर हाल में हराया जा सके।

टेप में वानी सईद से कह रहा है, 'मैं भी कहना चाहता हूं कि दुश्‍मन लगभग हार चुका है और हमें इस माहौल को बरकरार रखना है।'

वानी ने की और हमलों की वकालत

वानी कहता है, 'हमें और हमले करने पड़ेंगे और इस मौके को किसी भी तरह से खोना नहीं है। इसके लिए हमें हथियारों और आपकी मदद की जरूरत है। हमें साथ मिलकर काम करना चाहिए।'

यहां पर वानी का मतलब हिजबुल मुजाहिदीन और लश्‍कर के हाथ मिलाने से था। वानी ने सईद को बताया कि उसने इस मकसद के लिए अबु दुजाना से भी बात कर ली है।

आपको बता दें कि अबु दुजाना घाटी में लश्‍कर का कमांडर है। वानी ने सईद से कहा कि उसे सईद की मदद की जरूरत है और उसे इस बात का भरोसा है कि वह दुश्‍मन को हराकर उसे अपनी सीमा से बाहर भगा सकता है।

सुनेंं वानी और हाफिज सईद के बीच हुई बातचीत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+